सुपौल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में हो रही खुलेआम अवैध वसूली प्रशासन मौन

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला सदर अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत थाना क्षेत्र के-आरव आभा इंडियन गैस एजेंसी मोदीनगर डेहरा मोर,वार्ड नं0-28-सुपौल की है।
जहां गैस एजेंसी पर मिल रहे प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन में खुलेआम लोगों से अवैध वसूली की जा रही है।
वही ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा हमें गैस की फ्री कनेक्शन दी जाती है।
उसके बावजूद एजेंसियों पर हमलोगों से पांच सौ रुपया अवैध तरीके से वसूले जा रहे हैं।
वही आरव आभा इंडियन गैस एजेंसी के तरफ से वार्ड नं0- 23-के मरीचा गांव में एक कैंप लगाकर प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के तहत गैस चूल्हा एवं सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है।
जहां आरव आभा गैस एजेंसी के कर्मचारियों के द्वारा बिचौलियों को रखकर खुलेआम लोगों से रुपए की अवैध वसूली की जा रही है।
वहीं विचोलियां भी खुलेआम पैसे लेने की बात को कबूल रहे हैं।
जहां एक तरफ प्रधानमंत्री इस योजना को गरीब निसहाय लोगों तक फ्री में पहुंचाने की बात कर रहे हैं।
वही धरातल पर बिचौलियों और एजेंसियों की मिलीभगत से गरीब निसहाय लोगों से खूब मोटी रकम अवैध वसूली के रूप में की जा रही है।
अब देखना लाजमी होगा की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत फ़्री में मिल रहे गरीब लोगों को गैस कनेक्शन पर हो रहे अवैध वसूली पर प्रशासन क्या कार्यवाही करती है।
या इसी तरह गैस एजेंसियों की बिचौलियों के द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवल योजना में अवैध तरीके से लूट खसोट का कार्य चलता रहेगा।
बाइट:-लाभुक।
बाइट:-एजेंसी कर्मचारी।
Subscribe to my channel



