Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा कांडी के खिलाडियों ने हासिल किया ज़िला स्तरीय मेडल

Spread the love

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी : गढ़वा जिले के एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान में कन्या मध्य विद्यालय के मैदान में मंगलवार से स्वतंत्रता सेनानी स्व कौशल कुमार ठाकुर स्मारक एथलेटिक्स प्रतियोगिता की आयोजन किया गया है।
विदित हो कि बुधवार की सुबह युवा समाजसेवी सह कांडी उतरी क्षेत्र से जिला पार्षद प्रत्याशी सुषमा कुमारी के पति दिनेश कुमार ने अपने निजी खर्च से प्रखंड क्षेत्र से उर्जावान खिलाडियों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए गढ़वा भेजा था।
परिणाम स्वरूप कांडी के दो खिलाडियों ने अपने माता पिता साहित पूरे प्रखण्ड का नाम रौशन किया है।

बताते चले की कांडी निवासी नरेश बारी के पुत्र रौशन कुमार ने 1500 मीटर व 800 मीटर के दौड़ में पूरे जिले भर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
तथा नवनीत विश्वकर्मा ने 100 मीटर की दौड़ व हाई जंप लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान का मेडल प्राप्त किया है।
इसी तरह दोनो प्रतिभागियों ने पूरे प्रखण्ड के नाम रौशन किया गया।

खिलाडियों को जीत की बधाई देते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि अगर आप लोग को खेल को अपने जीवन का अंग बनाते हैं तो आप अपने भविष्य के साथ साथ प्रखण्ड जिला तथा राज्य का भी सर ऊंचा करते हैं ।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पूरे समर्पण के साथ खेलें।
दिनेश कुमार ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य है कि हमारा कांडी प्रखण्ड भी खेल के क्षेत्र में जिला स्तर व राज्य स्तर के अग्रणी हिस्से में में शामिल हो ।
कहा कि खेल के साथ साथ अन्य क्षेत्र के भी प्रतिभावान व्यक्ति को उनके द्वारा मदद किया जाएगा । इसके लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला है । वह हर तरह की मदद करने के लिए तैयार है । वे खिलाड़ियों की समस्याओं को अच्छी तरह से जानते हैं । क्योंकि वह एक फुटबॉल खिलाड़ी रहे हैं ।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com