बाँदा खाद को लेकर किसान हो रहे परेशान, लगाए गंभीर आरोप

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
बांदा- यूरिया को लेकर मचा हाहाकार
किसानों का आरोप 8 दिन से लगा रहे सोसायटी के चक्कर नही मिल रही यूरिया खाद।
कुछ खास लोगो को खाद देने का आरोप किसानों के साथ हो रहा भेदभाव
मामला बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन सहकारी समिति का!
बिसंडा के ओरन सहकारी समिति में सोमवार को खाद लेने के लिए खासी किसानों की भीड़ देखी गई।किसान सहकारी समिति कार्यलय के गेट,बाउन्ड्री वाल में टोकन लेने के लिए लटके दिखाई पड़े।किसानों का आरोप था कि सहकारी समिति के सदस्यों के द्वारा रात्रि में ही टोकन का वितरण कार्य कर दिया गया जिससे दूर दराज से आये किसान चक्कर लगाने को मजबूर है।क्षेत्र के बड़े काश्तकारों व बिचौलियों को एक बार में 10-10 बोरी दी जा रही जबकि उनकों दो बोरी खाद के लिए हफ्तों भटकना पड़ रहा है।सहकारी समिति में भारी अव्यवस्था के बीच किसान घर परिवार को लिवाये खाद पाने की लड़ाई करता दिखाई पड़ा।किसानों ने कहा यदि ऐसा ही हाल रहा तो वो सड़कों में उतर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Subscribe to my channel


