Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा पुलिस ने अंतर जनपदीय पशु तस्कर चोर गैंग का किया पर्दाफाश, 3 भैंसों सहित अवैध तमंचा व पिकअप बरामद

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

एंकर- बांदा जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन फ्रोम क्राइम के अंतर्गत बबेरू पुलिस के द्वारा अंतर्जनपदीय पशु चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश, जनपद सहित आस-पास के जनपदों में करते थे पशुओं की चोरी, पुलिस को पीछा करते देख पुलिस पार्टी पर चोरों ने फायर कर दिया, पुलिस ने तीनों पशु चोरों को गिरफ्तार, कर लिया तलाशी के दौरान चोरी की भैंसों सहित अवैध तमंचा जिंदा कारतूस खोखा व पिकअप ने बरामद किया हैं।

बी ओ बाँदा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन पर चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन बांदा फ्रोम क्राइम अभियान के तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी सियाराम के कुशल पर्यवेक्षण पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय के नेतृत्व में रविवार की सुबह भोर समय पुलिस के द्वारा वाहनों को रोककर चेक किया जा रहा था। तभी बिसंडा की तरफ से आ रही बोलेरो पिकअप को पुलिस ने रोकने का इशारा किया, और पिकअप चालक भागने लगा तभी पुलिस पीछा करने लगी और पिकअप पर सवार लोग पुलिस पार्टी पर फायर करने लगे, और पुलिस कस्बे के कमासिन रोड स्थित महाराजा श्रृंगार केंद्र के पास पिकअप को पकड़ लिया, और पिकअप पर लदी चोरी की 3 भैस, 3 अवैध 315 बोर के तमंचा, 3 जिंदा कारतूस 2 खोखा तथा पिकअप को पुलिस बरामद कर लिया है। और अभियुक्त रमेशचंद्र कोरी पुत्र शिवराज पुरी निवासी लेडहापार थाना धाता जनपद फतेहपुर, अभियुक्त रामप्रकाश यादव उर्फ राजा उर्फ मास्टर पुत्र स्वर्गीय दशरथ यादव व सुखेन यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासी ग्राम वीरा थाना कमासिन जनपद बांदा, इन तीनों अभियुक्तों को पुलिस अवैध तमंचा के साथ चोरी की 3 भैंस ले जाते समय गिरफ्तार किया है। और तहसील क्षेत्र के अलग-अलग थाना क्षेत्र से चोरी की गई भैंसों की पहचान कराकर तथा भैंस मालिकों को बुलाकर उनकी भैंसे सुपुर्द कर दी गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय, एसएसआई रामदिनेश तिवारी, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, अभिषेक महंत, धर्मेंद्र कुशवाहा, सुभाष द्विवेदी, शिवगणेश, कांस्टेबल राहुल साहू मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com