Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा कमासिन में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए विशाल दंगल का किया गया आयोजन

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बाँदा,बबेरू विधानसभा के ग्राम कमासिन में विराट इनामी दंगल का आयोजन किया गया। दंगल ज्ञान सिंह यादव प्रबंधक रामलीला समिति कमासिन के संयोजन में हुआ।इनामी दंगल में स्थानीय व बाहरी पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाएं ।राजेश पहलवान मरका और सिलोचन पहलवान महुआ के बीच जोरदार मुकाबला रहा।आरती मेरठ व भूमि वेर्राव के बीच कडा मुकाबला हुआ।इस इनामी दंगल भूमि बेर्राव विजयी रही। आकाश कौशांबी व राजू मऊ टिटिहरा के बीच कुश्ती बराबरी रही।बबलू भिंड व हरेंद्र आगरा के मध्य जोरदार टक्कर रहा। दंगल का कुशल संचालन किसान नेता बच्चूलाल यादव व ननकाई पहलवान सांडा ने किया। कुश्ती में भारी भरकम पहलवानों के साथ- साथ महिला कुश्ती आयोजन से दर्शकों में भारी उत्साह रहा। कमासिन क्षेत्र से भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ा।
इस मौके पर अतिथि दीर्घा पर अखिल भारतीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष देवराज यादव ने मुख्य अतिथि महोदय को सम्बोधित करते हुए आयोजक समिति का आभार व्यक्त किया व समाज के ऐसे पारम्परिक मल युद्ध की कला को समाज का अंग बताया व दंगल आयोजन के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम सौहार्द व मेल मिलाप का पूर्वजों द्वारा बनाया गया उत्सव बताया।

इस मौके पर उपस्थित लोगों में किरन यादव प्रदेश उपाध्यक्षा यादव महासभा, मण्डल अध्यक्ष भवानीदीन यादव,उपाध्यक्ष महेन्द्र यादव,शैलेन्द्र यादव मसुरी प्रतिनिधि रजनी पी एन यादव, ब्लॉक प्रमुख रावेन्द्र गर्ग, जिला सचिव देवशरन यादव ममसी, पूर्व सी वी आई अधिकारी अनिल यादव, पूर्व राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा सपा संदीप यादव, भरत यादव,अरुन यादव, अनीश यादव, राकेश यादव, सुनील यादव, अनिल गुप्ता, मनोज द्विवेदी आदि सैकड़ों अतिथियों सहित हजारों की तादाद में दर्शक मौजूद रहे

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com