Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सुपौल SDM, ने रखी अनुश्रवण समिति की बैठक। बिभागीय अधिकारी शामिल।

Spread the love

 

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय स्थित SDM, कार्यालय में SDM,ने विभागीय अधिकारियों के साथ अनुश्रवण समिति की बैठक कर दिशा निर्देश देने की है।
SDM, एस जेड हसन, ने गैस वितरकों व बिजली विभाग के जेई,एवं ऐमो, AGM, ठेकेदार के साथ बैठक की।
बैठक में SDM, ने सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
बाद।प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, गैसों की होम डिलेवरी, योजनाओं का प्रचार-प्रसार, गैसों के उपयोग में सुरक्षा मानकों का पालन आदि बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा की।
SDM, ने बताया की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अधिकांश लाभुक ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोग हैं, जो ईंधन का उपयोग ठीक से करना नहीं जानते हैं।
इसलिए लाभुकों को सुरक्षा के उपाय एवं गैस ईंधन का उपयोग आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
होटलों में काॅमर्शियल कनेक्शन दिया जाय।
वहीं उन्होंने ने बताया की गैस एजेंसियों के द्वारा होम डिलेवरी में निर्धारित शुल्क तय है।
अगर कोई भी गैस एजेंसी वाला लाभुकों से अधिक रुपया लेगा।
उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
गैस एजेंसी की बैठक के बाद एसडीएम ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ भी समीक्षा की
उस दौरान जेई पंकज कुमार,को बताया की अगर काम में लापरवाही की तो विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
बिजली विभाग के प्रति लोगों की बहुत सी शिकायतें आती है।
जिसमें बिजली के बिल, मीटर तथा अन्य समस्याएं लेकर लोग विभाग के कार्यालय में पहुंचते हैं।
लेकिन कई बार अधिकारी और कर्मचारी लापरवाही बरत देते हैं। अगर कोई भी लापरवाही काम के प्रति की गई तो वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
लापरवाही करने वाले अधिकारी व कर्मचारी अपने विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
उन्हेंने बिजली विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मीटर से संबंधित समस्याओं का तुरंत समाधान करें।
जिसके लिए लोग कार्यलय की चक्कर काटते रहते हैं।
अन्य सभी अनुश्रवण समिति सदस्यों के बीच कई बिंदुओं पर विचार विमर्श करते हुए कई निर्देश भी दिए गए।
मौको पर ऐमो छातापुर सतोष कुमार, ऐमो त्रिवेणीगंज शुभम कुमार, एजीएम जफर इकबाल, शत्रुघ्न चौधरी, बसंत कुमार, राजीव कुमार,सहित दर्जनों मौजूद थे।

बाईट:-एस जेड हसन, SDM, त्रिवेणीगंज।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com