चित्रकूट मऊ तहसील अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी ने प्रारंभ किया क्रमिक अनशन

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद भारतीय किसान यूनियन इकाई चित्रकूट और किसान भाइयों ने मऊ तहसील परिसर में प्रारंभ किया क्रमिक अनशन। किसान भाइयों की धान की फसल तैयार है लेकिन सरकारी खरीद केन्द्र ना खुलने से व्यवसायियों के हाथों में औने पौने रेट में बेचने को मजबूर है। मऊ तहसील अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी उर्फ मुन्ना देवरवा की अध्यक्षता में सैकड़ों किसान और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने 15 12 2021 से क्रमिक अनशन पर मऊ तहसील परिसर में बैठे। तहसील अध्यक्ष मऊ विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा क्रमिक अनशन तब तक चलता रहेगा जब तक खंडेहा लाबेद में सरकारी धान खरीद खरीद नहीं खुल जाता है। पहली तहसील अध्यक्ष ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इस समय किसान यूरिया डीएपी और अन्ना निराश्रित गोवंश से परेशान है वही जो बची कुची फसल थोड़ा बहुत तैयार हुई है उस फसल को लेकर भी परेशान है किसान। सरकारी धान खरीद ना खुलने से यह किसान आखिर यह धान की फसल को लेकर कहां जाए। इस मौके पर बहुत से किसान भाई और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



