सुपौल लगातार हो रही खाद की क़िल्लत से आक्रोशित किसानों ने किया सड़क जाम

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत NH-327-ई सुपौल अररिया मुख्य सड़क मार्ग DSP, आवास बगल स्थित बिस्कोमान में खाद की हो रही किल्लत से आक्रोशित किसानों ने सड़क जाम कर बिहार सरकार के खिलाफ मुर्दाबाज के नारे लगाए।
किसानों ने बताया की ठंड में रात गुजारकर सुबह लाईन में जल्दी लगकर खाद लेने को किसान मजबूर है।
फिर भी खाद नहीं मिल रहा है।
किसानो ने बताया की हमलोगों को खाद की कमी रहने के कारण खाद की हो रही मारामारी से परेशान हैं।
खाद की लगातार कमी रहने के कारण समय से खेत का बोआई नहीं कर पा रहा हूँ।
खाद के लिए हर जगह लगातार लम्बी कतार देखने को मिल रही है।
खाद के लिए लंबी लाईन देखकर हमलोग घर बार,बाल बच्चों, को छोड़कर भूखे प्यासे,इस कंपकपाती ठंढ़ में रात गुजारने को मजबूर हैं।
क्योंकि हमलोग इसलिए कंपकपाती ठंढ़ में रात गुजार रहे की सुबह लाइन में पहला नम्बर आए ताकि खाद आसानी से मिल सके।
वहीं किसानों ने ये भी बताया की बिस्कोमान,एवं दुकानों में इतनी लम्बी लम्बी लाइन की कतार लगती है की नम्बर आते आते या तो समय खत्म हो जाता है।
या फिर खाद खत्म हो जाता है
खाद नहीं मिल पाता है।
खाद के लिए किसान महिला, पुरूष, पहले मेरा नम्बर पहले मेरा आने के चक्कर में आपस में हीं लड़ बैठते हैं।
साथ हीं किसानों ने ये भी बताया की बिस्कोमान में इतनी लंबी लाइन की कतार आज कई दिनों से चल रहा है।
यहाँ पर आधार कार्ड लेकर खाद देने की मशीन एक हीं लगी हुई है।
अगर आधार कार्ड वाली मशीन एक से ज्यादा लग जाती स्टाप मशीन को बढ़ा दिया जाता तो प्रतिदिन किसानों की इतनी लंबी लम्बी कतार नहीं लगती।
किसानों को सुविधा भी मिलती।
इस कंपकपाती ठंढ़ में घर बार,बाल बच्चों,को छोड़कर महिला एवं पुरुषों को रात गुजारने पर मजबूर ना होना पड़ता।
जिस किसान के आगे हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी बात मानने को तैयार हो गए।
जिस किसान से पूरी दुनियां चलती है।
जो किसान सभी मनुष्यों का पेट भड़ता है।
उस किसान की ये स्थिति बनी हुई है।
उस किसानों को आज ये दिन देखना पड़ रहा है।
इस कंपकपाती ठंढ़ में धक्के खाने को मजबूर हैं।
क्योंकि हम सभी मनुष्य रुपए जितना भी कमा लें।
लेकिन पेट तो आनाज से हीं भड़ेगा।
रुपए तो कमाए जा सकते हैं।
लेकिन खेत में बोआई करने का समय निकल जाने के बाद अनाज का उपज नहीं होगा।
जो हम सभी मनुष्यों के लिए घातक साबित होगा।
जब आनाज का उपज नहीं होगा तो सभी जगह अनाज का अकाली छा जाएगा।
वहीं सड़क जाम हटाने के लिए SDM, एस जेड हसन, एवं त्रिवेणीगंज थाना पुलिस बल आकर किसानों को समझा बुझाकर जाम हटाया।
साथ हीं महिला, पुरूष, किसानों को लाइन में लगाकर खाद देना शुरू करवाया।
वहीं SDM, एस जेड हसन, ने बताया की खाद कई जगहों पर बांटा जा रहा है।
और भी खाद की रैक लग रही है।
किसान धैर्य बना कर रखे सभी को खाद मिलेगा।
बिस्कोमान में भीड़ ज्यादा रहती है जिस कारण किसान आक्रोशित हो जाते हैं।
हालांकि पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
खाद का बटवारा भी चालू करवा दिया गया है।
अब देखना लाजमी होगा की सुशासन बाबू के राज में किसान कबतक खाद के लिए लाइन में लम्बी कतार लगती रहेगी।
कब तक इस कंपकपाती ठंढ़ में किसान रात गुजारने को मजबूर होते रहेंगे।
बाईट:-एस जेड हसन, SDM, त्रिवेणीगंज।
बाईट:-किसान।
Subscribe to my channel


