गढवा खरौंधी हाई स्कूल की छात्रा को गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।
गढ़वा जिला के खरौंधी प्रखंड अंतर्गत ग्राम करिवाडिह निवासी शबनम खातून जो खरौंधी हाई स्कूल में पढ़ाई कर रही थी लेकिन कुछ अज्ञात बदमाशों ने शबनम खातून को विद्यालय से घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दिया।
यह घटना सुनकर लोगों का भीड़ इकट्ठा हो गया और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है सभी बच्चों का अभिभावक का अंदर से डर का माहौल बना हुआ।
आखिर सवाल यह उठता है कि एक विद्यार्थी छात्रा को गोली क्यों मारा गया? अभिभावक अपने बच्चों को कैसे विद्यालय पढ़ने के लिए भेजेंगे? सभी ग्रामीण का यही मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द अज्ञात अपराधियों को गिरफ्तार करें और कड़ी से कड़ी कानूनी सजा मिले।
लेकिन कैसे हत्या किया गया इसका उत्तर अभी तक किसी को नहीं मिला है।
उधर घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी प्रमोद केसरी खरौंधी थाना प्रभारी अभय कुमार एसपी अंजनी कुमार झा से प्राप्त निर्देश आलोक में पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Subscribe to my channel


