फिरोजाबाद थाना नगला सिंघी पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को 01 किलो 100 ग्राम चरस व 250 ग्राम नशीला पदार्थ (हेरोइन) सहित किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में नगला सिंघी पुलिस टीम द्वारा बीती रात चैकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के दौरान मुखबिर की सूचना पर बनकट पुल के पास से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को रोका गया तो मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा व्यक्ति उतर गया । तभी मोटरसाइकिल चालक ने तेजी से मोटरसाइकिल भगा दी । तभी पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल से उतरे व्यक्ति को पकड़कर मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया गया परन्तु वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग जाने में सफल रहा । पकडे गये अभियुक्त ने अपना नाम मुकेश उर्फ टिंचू यादव पुत्र बीरपाल सिंह निवासी कपावली थाना नारखी जिला फिरोजाबाद बताया। अभियुक्त ने फरार हुए आरोपी का नाम मोन्टी उर्फ देवेश यादव पुत्र नामालूम निवासी नगला अमान थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद बताया। तलाशी के दौरान पकडे गये अभियुक्त के बैग से 01 किलो 100 ग्राम चरस व 250 ग्राम नशीला पदार्थ (हीरोइन) बरामद हुआ जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये है । पूछताछ पर अभियुक्त मुकेश ने बताया कि मैं और मोन्टी उर्फ देवेश यादव बाहर से माल लेकर आते है और हम दोनों साथ मिलकर ये काम करते हैं । पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
वाइट अशोक कुमार शुक्ल एस एसपी
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



