हरदोई पीड़ित पत्रकारों की पत्रकारिता संघ ने उठाई आवाज सौंपा ज्ञापन

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट
*आरोपियों कर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए-:मण्डल उपाध्यक्ष*
हरदोई/ पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार के चलते जिलाध्यक्ष की अगुआई में मण्डल उपाध्यक्ष ख़ालिद खान ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन एडीएम के द्वारा भेजा बिलग्राम क्षेत्र की ग्राम पंचायत धान्धामऊ निवासी प्रधान पति विपिन यादव पुत्र अमरनाथ अवैध मिट्टी खनन करा रहा था इसकी कवरेज करने गए पत्रकार अंकित कुमार के साथ की अभद्रता तथा जान से मारने की धमकी दी दूसरी तरफ पत्रकार डॉक्टर अवनीश द्वारा सहकारी समिति चिमना थाना लोनार के अंतर्गत कवरेज के दौरान सहकारी समिति के सचिव व दलालों महेश पुत्र जयचंद अटल कुमार पुत्र आसाराम निवासी चिमना थाना लोनार के द्वारा पत्रकार पर की गई अभद्रता व तमंचे से जान से मारने की धमकी दी गई सहकारी समिति पर 1200 की बोरी 1500 में बेची जा रही थी एक ट्राली पूरी 1500 में बेची गई इसकी कवरेज के दौरान की गई थी अभद्रता आपको बताते चले की कोतवाली बिलग्राम के अंतर्गत प्रधान पति विपिन यादव के द्वारा की गई अभद्रता गाली गलौज के संबंध में आने पर तहरीर दी गई लेकिन अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है जिसके चलते आज पत्रकार एकता संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है वही अविनाश पत्रकार के संबंध में जिलाधिकारी ने तत्काल एक्शन लेते हुए विभागीय कार्यवाही का आश्वासन दिया वही पुलिस ने कार्यवाही करने से हाथ खड़े किए थाना लोनार व थाना बिलग्राम पुलिस की लचर व्यवस्था के चलते पत्रकारों में रोष व्याप्त है अगर कार्यवाही न हुई तो पत्रकार एकता संघ धरने के लिए बाध्य होगा इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा संगठन ने मांग की है की दबंग आरोपियों पर मुकदमा लिख कर तत्काल जेल भेजा जाए जिससे दबंगों के हौसले बुलंद ना हो पाए साथ ही संगठन यह मांग करता है कि भगैतापुर में बनी गौशाला में लगातार गाय मर रही है। संबंधित अधिकारी व प्रधान सर कार्यवाही की जाए। वही मंडल उपाध्यक्ष ख़ालिद खान ने संघठन के द्वारा गेपन के जरिये सरकार से मांग की गई है की सूची बद्ध पत्रकारों को सुरक्षा 50लाख का बीमा, उनके बच्चों को निषुल्क उच्च शिक्षा, टोल टैक्स, बस का किराया आदि माफ किया जाए। फर्जी मुकदमा लिखने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जाए पूर्व में पत्रकार एकता संघ के द्वारा ज्ञापन दिया गया था जिला बिजनौर के थाना स्योहारा मैं इमरान उस्मानी पर लिखा गया था फर्जी मुकदमा। पुलिस अधीक्षक की मिलीभगत से। जिसकी विवेचना आईजी महोदय ने पुलिस अधीक्षक को ही सौंपी थी। जिसमें कार्यवाही अभी खानापूर्ति के नाम पर हुई है। बिजनौर प्रकरण में मुकदमे को खत्म करके दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष खालिद खान,जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह,सचिव अंकित कुमार, जिला मंत्री विनोद शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा,सचिव कमलेश कुमार,दीपक रस्तोगी, रजनीश कुमार, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी,डॉ अवनीश कुमार,धीरेंद्र सिंह,खुर्शीद अहमद,अशोक गुप्ता, रंजीत,कुलदीप मिश्रा,शिव भगवान दीक्षित,दिल रजा,सुमित गुप्ता,रोहित कुमार,श्याम सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा,अरविंद कुशवाहा, सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


