कोशी के पंच अभिशाप मिटाने के लिए युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम ने छेड़ा जनांदोलन
कोशी के पंच अभिशाप मिटाने के लिए युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम ने छेड़ा जनांदोलन

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* कोशी के पंच अभिशाप मिटाने के लिए युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम ने छेड़ा जनांदोलन । 2 अक्टूबर को सुपौल में होगा महापंचायत। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।
*एंकर :-* देश को ‘पढ़ाई कमाई दवाई’ का नारा देने वाले और युवाओं के बीच एक मजबूत पहचान बना चुके ‘युवा हल्ला बोल’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम ने कोसी क्षेत्र के पाँच अभिशापों के खिलाफ जनांदोलन छेड़ने की घोषणा आज 12 सेप्टेम्बर को सहरसा के रेनबो रिशोर्ट में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के दौरान कर दी है। बढ़ता नशा, भीषण बेरोजगारी, बदतर शिक्षा स्वास्थ्य, भूमि विवाद एवं बाढ़ आपदा को अनुपम ने कोसी के पंच-अभिशाप बताया है। इस पंच-अभिशाप का निदान किए बिना अपने बच्चों का भविष्य और हमारा समाज सुधारा नहीं जा सकता है। दिक्कत है कि यह अतिआवश्यक काम किसी नेता या पार्टी के बस का नहीं रहा। सरकार बदल भी जाए तो परिस्थितियां नहीं बदलती हैं। आम जनता पिछड़ापन और पलायन की मार झेलने को अभिशप्त हो गयी है। हाल ये है कि दिल्ली पंजाब से लेकर देश के हर शहर के लेबर चौक पर सबसे ज्यादा बिहार के लोग ही पाए जाते हैं। खासकर कोसी क्षेत्र तो देश का लेबर सप्लायर जोन बन चुका है और हम लोगों को सम्मान से नहीं बल्कि हीन भावना से देखा जाता है। इसलिए इस अभिशाप से मुक्ति के लिए व्यापक जन आंदोलन की जरूरत है।जिसकी रूप रेखा तैयार की जा रही है।
जानकारी हो कि गत वर्ष अनुपम ने बिहार की प्रदेशव्यापी यात्रा की थी। हर जिले में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क और संवाद किया था। उसी यात्रा से सीखने समझने के आधार पर पाँच अभिशापों की पहचान की गयी है। अनुपम ने कहा कि इन अभिशापों से मुक्ति आज हर नागरिक का धर्म होना चाहिए। अगर हम स्वयं इस पंच-अभिशाप को मिटाने का बीड़ा नहीं उठाएंगे तो बस सरकार को दोष देकर भी क्या फायदा? इसलिए ज़रूरत है आज एक ऐसे जनांदोलन की जिसमें जाति मजहब और पार्टी से ऊपर उठकर पूरा समाज एकजुट हो जाए। महिला पुरुष युवा बुजुर्ग समेत हर वर्ग की हिस्सेदारी हो। अनुपम ने कहा कि यह काम आसान तो नहीं, लेकिन नामुमकिन भी नहीं है। इस मुहिम को लेकर जिस तरह का उत्साह और समर्थन आम जनता में दिख रहा है, वह अद्भुत और ऐतिहासिक है। हर तरफ लोग अपने मतभेद भुलाकर, जाति धर्म और पार्टी के बंधनों से मुक्त होकर पंच-अभिशाप को मिटाने का प्रण ले रहे हैं।
राष्ट्रीय युवा नेता अनुपम ने कहा कि इसी आंदोलन की पहली कड़ी में आगामी 2 अक्टूबर को सुपौल के गांधी मैदान में ऐतिहासिक महापंचायत होने जा रही है।जिसमें
एडवोकेट प्रशांत भूषण और भूतपूर्व सीआईसी यशोवर्धन झा आज़ाद समेत कई देशभर के कई गणमान्य अतिथि भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पंच-अभिशाप के तौर पर अनुपम ने जो पाँच सवाल उठाए हैं, वो लोगों की भावनाओं से जुड़े सवाल हैं। उनके बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ सवाल है इसलिए क्षेत्र के लोग खुद इस महापंचायत को सफल बनाने की तैयारी में जी जान से जुट गए हैं।
अगले कुछ दिन सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले के सभी प्रखण्डों में तैयारी सभा का आयोजन किया जाएगा। हर दिन कोसी के किसी न किसी क्षेत्र में अनुपम जनसंवाद करेंगे। उनकी बातों को आम लोग सर आँखों पर ले रहे हैं और सामाजिक परिवर्तन की इस मुहिम के योद्धा बनते जा रहे हैं।
अनुपम ने आने वाले समय में आंदोलन की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पंच अभिशाप से मुक्ति के लिए बिहार के सभी प्रमंडलों में भी आंदोलन की जमीन तैयार करने के लिए सघन कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गाँधी हमेशा अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर फैसले लेने की बात कहते थे। आज विकास की कतार में बिहार सबसे पीछे खड़ा है और बिहार के अंदर सबसे पीछे खड़ा है कोसी सीमांचल का इलाका। गाँधी जी के दिए गए कसौटी को ध्यान में रखते हुए 2 अक्टूबर को सबसे अंतिम पायदान पर धकेल दिए गए कोसी क्षेत्र से आंदोलन का शंखनाद होगा।
Subscribe to my channel



