बाँदा डीएपी खाद की किल्लत से परेशान अन्नदाता, असली के दाम पर नकली खाद लेने को हो रहे मजबूर

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
बांदा जिले के नरैनी में डीएपी खाद की भारी किल्लत देखी जा रही है। जिसके चलते अन्नदाता रोजाना सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं। गेहूं की फसल बोने के लिए तैयार है। लेकिन किसानों को खाद वितरण केंद्र पर घंटों लाइन लगाने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा है। केंद्र पर पैसे भरने और पर्ची कटाने के बाद भी खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। ऐसे में अन्नदाता की नाराजगी अब खुलकर सामने आ रही है।अन्नदाता अब किसी भी दिन मजबूर होकर चक्का जाम करने को विवश है। खाद वितरण केंद्रों में डीएपी खाद की मांग किसानों की उपस्थिति से बहुत कम होती है। जिसकी वजह से किसानों को रोजाना वितरण केंद्र के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ता है। खाद न मिलने से अन्न दाताओं की खेत में खड़ी फसलें बर्बाद होने की कगार पर हैं। किसान मजबूरी में क्षेत्र से नकली खाद खरीदने को मजबूर है इससे उनकी खेती पर बुरा असर पड़ा है।नरैनी में दुकानदार नकली खाद बेच कर गरीब अन्नदाताओं के रुपयों से अपनी झोली भर रहे हैं।

Subscribe to my channel


