फिरोजाबाद संपूर्ण भारत वर्ष में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के द्वारा नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा चयनित विद्यालयों पर कराई जा रही है

आज दिनांक 12 नवंबर 2021 को संपूर्ण भारत वर्ष में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के द्वारा नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा चयनित विद्यालयों पर कराई जा रही है । यह परीक्षा परिषदीय विद्यालयों में सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्राइवेट विद्यालय में संपादित कराई जा रही है । यह परीक्षा हर 3 वर्ष के अंतराल पर आयोजित की जाती है । इसी क्रम में जनपद फिरोजाबाद में भी यह परीक्षा आयोजित की जा रही ह जिसमें विकासखंड टूंडला में 24 विद्यालयों में यह परीक्षा आयोजित हो रही है जिस के क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय टूंडला 1 से 8 में कक्षा 5 के बच्चों के द्वारा परीक्षा दी जा रही है यह परीक्षा फील्ड इनविजीलेटर श्री पुष्पेंद्र सिंह एआरपी विज्ञान टूंडला ऑब्जर्वर श्री सुमित सिंह के द्वारा कराई गई जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी महोदय टूंडला श्री राजेश चौधरी द्वारा मौके पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया गया केंद्र पर परीक्षा सुचारू रूप से कोविड-19 प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए संपादित कराई गई ।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



