चित्रकूट ग्राम पंचायत बरद्वारा में नव निर्माण खरिन्जा की वजह से लोगों के घरों में पहुंचा पानी

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद की तहसील राजापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरद्वारा में अभी हाल ही में बने नए खरिंजे निर्माण की वजह से मोहल्ले के घरों में पानी की दिक्कत उनके घरों के नाप दान का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है जब यह नव निर्माण हो रहा था तब ग्रामीणों ने निर्माण कार्य करा रहे लोगों से कहा कि इसकी ऊंचाई बहुत अधिक है हमारे घरों का पानी बाहर नहीं निकल पाएगा कृपया आप इसको सही तरीके से बनवाएं बार बार निवेदन करने के बाद भी उनकी बात पर कोई ध्यान ना देते हुए खरिंजे का निर्माण काफी ऊंचाई से करवा दिया गया जिससे उनके घरों का पानी अब बाहर नहीं निकल पा रहा है रास्ते में काफी पानी एकत्रित है काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है ठेकेदार सिर्फ अपना प्रॉफिट देखता है ग्रामीणों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है शासन प्रशासन से ग्रामीणों ने निवेदन किया है कृपया इस निर्माण कार्य को तुड़वा कर पुनः नव निर्माण करवाया जाए और खरिंजे के दोनों तरफ नालियों का निर्माण करवाया जाए ताकि नाप दानों का पानी सही तरीके से बाहर निकल पाये आज कुछ ग्रामीणों ने नव निर्माण कार्य को तोड़ा है मौके पर पहुंच कर प्रधान प्रतिनिधि काफी हंगामा खड़ा किया
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel



