शांतिपूर्ण माहौल में मासिक परीक्षा संपन्न
शांतिपूर्ण माहौल में मासिक परीक्षा संपन्न

*शांतिपूर्ण माहौल में मासिक परीक्षा संपन्न*
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में वर्ग 9 से 12 तक की हुई परीक्षा
बरारी:- बरारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय में वर्ग 9 से 12 तक के छात्राओं को मासिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया मासिक परीक्षा संपन्न हो जाने के बाद छात्र छात्राओं ने राहत की सांस ली शिक्षा विभाग से मिले जानकारी के मुताबिक वर्ग 9 से 12 तक के छात्राओं के लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में 25 से 27 सितंबर 2023तक मासिक परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें बुधवार को विभिन्न विद्यालयों में कदाचार मुक्त माहौल में मासिक परीक्षा संपन्न हो गया वहीं प्रखंड क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर में मासिक परीक्षा के अंतिम दिन गणित विषय एवं इंग्लिश विषय का परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में लिया गया परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में सम्पन्न कराने में प्रधानाध्यापक कमलेश्वरी कुमार दास वरीय शिक्षक ओमप्रकाश कुमार शिक्षक सर्वेश कुमार ऋषि राज सौरव कुमार शिक्षिका रूपा कुमारी गेस्ट टीचर तौफीक आलम रात्रि प्रहरी साहिल कुमार सिंह आदि की अहम भूमिका रही
Subscribe to my channel



