सुपौल सत्ता की सरकार में महामारी के समय भी गैस की किल्लत होने के कारण कई दिनों से जनता परेशान

*BIG BREKING*
रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय क्षेत्रों की है।
जनता ने बताया की दुर्गा पूजा से हीं क्षेत्रों में गैस की भाड़ी किल्लत चल रही है।
एक तो गैस में लगातार बढ़ोतरी के कारण जनता परेशान हैं।
ऊपर से गैस की क़िल्लत भी हो रही है।
साथ हीं कुछ लोगों के द्वारा गैस की ब्लैक मार्केटिंग कर सरकारी दाम से ज्यादा रुपए वसूल रहे हैं।
वहीं गैस एजेंसियों के कुछ मालिकों से दुरभाष पर सम्पर्क कर गैस की कमी के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की गैस की कमी है गैस ऊपर से नहीं आ रहा है।
एक तरफ सरकार दावे पर दावे कर रही है की मुफ्त में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
हर घर गैस चूल्हा जलेगा।
सभी महिलाओं को धुआँ से छुटकारा मिलेगा।
वहीं गैस की बढ़ रही महगाई से जनता की कमर टूट रही है।
ऊपर से गैस की हो रही है भाड़ी किल्लत।
वहीं हो रही गैस किल्लत की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी को दुरभाष भी दी गई तो उन्होंने जल्द हीं गैस एजेंसियों से बात कर फटकार लगाते हुए गैस उपलब्ध कराने की बात बताई है।
अब देखना लाजमी होगा की कई दिनों से चल रही गैस की किल्लत से जनता को कब तक निजात मिल पाती है।
या फिर सत्ता की सरकार में भी जनता परेशानी झेलती रहेगी।
Subscribe to my channel



