Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा दबंग पड़ोसी मुकदमा वापसी के लिए दे रहे जान से मारने की धमकियां

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के निवासी सुरेश विश्वकर्मा पुत्र शिव पूजन विश्वकर्मा ने ओरन चौकी प्रभारी को दिए गए अपने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि उसके मोहल्ले के जीतू वर्मा पुत्र चंदी वर्मा , पवन पुत्र जगन्नाथ व तीन अन्न अज्ञात लोग आए दिन उसको धमकियां मुकदमा वापसी के लिए धमकियां देते रहते हैं कि वह उनके ऊपर लगाए मुकदमा वापस ले ले। उसने बताया कि उक्त लोग उसकी पत्नी को साजिश के तहत जेवरातों सहित साथ भगा ले गए थे।जिसमें एक स्थानीय सपा नेता की साजिश थी। जिसकी उसने शिकायत स्थानीय बिसंडा थाने में की थी। लेकिन आज तक उक्त लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर उसे कोर्ट में शरण लेना पड़ा था। उसने चौकी प्रभारी से उक्त लोगों से जान का खतरा बता कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com