चित्रकूट : माता रानी का विसर्जन अंतिम आरती दृश्य

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

बुंदेलखंड की पावन धरती पर स्थित चित्रकूट जनपद की तहसील राजापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरद्वारा में कई स्थानों पर माता रानी के पंडाल सजाए गए थे बड़ी श्रद्धा भाव के साथ गांव के सम्मानित श्रद्धालुओं के द्वारा हंसी खुशी और हर्षोल्लास के साथ माता रानी की अर्चना पूजा विधि विधान से पूरे 9 दिन किया गया आज विसर्जन के पूर्व बहुत ही श्रद्धा भाव के साथ अंतिम आरती की गई श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी की विदाई की पूरे गांव में अमन शांति के साथ शारदीय नवरात्रि का महान कार्यक्रम संपन्न हुआ राजापुर थाना अध्यक्ष बहुत ही सजगता से कार्य किया क्षेत्र में कोई विवाद ना हो इसलिए प्रत्येक पंडाल पर पुलिस प्रशासन के जवानों को भिजवाया पुलिस प्रशासन ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया इस पावन अवसर पर पूज्यनीय माताओं बहनों सहित नौनिहाल प्यारे बच्चे युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहे बहुत अधिक संख्या में शांति पूर्वक विसर्जन कार्य संपन्न हुआ
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel



