Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : *फरार चल रहा बीस हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार*।

Spread the love

हरदोई

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट

*गिरफ्तार किए गए,अभियुक्त के पास से 45पौवा सहित एक बाइक भी बरामद*

सुरसा व सांडी पुलिस के साथ आबकारी पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात को चेकिंग के दौरान एक बीस हजार के इनामी फरार अपराधी को एक बाइक और काफी मात्रा में शराब के पोवों के साथ सुरसा क्षेत्र के सेमरा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार पकड़ा गया शातिर अपराधी कई मामलों में वांछित था,जिस पर बीस हजार का इनाम भी घोषित था।
पुलिस टीम की ओर से थानाध्यक्ष सुरसा अरविंद यादव ने बताया की मुखबिर की सूचना पर सुरसा व सांडी पुलिस के साथ ही आबकारी पुलिस की संयुक्त टीम मंगलवार रात्रि को सेमरा चौराहा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान एक डिस्कवर कालें रंग,की जिस पर एक बोरी में 45,पौवे,200एमएल बांड फाइटर 104 ढक्कन 65रैपर के साथ अरवल थाना क्षेत्र के सेवाराम पुरवा निवासी राम-लखन कुशवाहा पुत्र अजयपाल कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान पता चला की राम-लखन पर आबकारी अधिनियम 420/467/468/471व287mv एक्ट में काफी समय से वांछित चल रहा था।जिस पर पुलिस द्वारा बीस हजार का इनाम घोषित किया गया था।रामलखन पर बिलग्राम सांडी,थाने के कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गए अपराधी पर विधिक कार्यवाही कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com