Breaking

गढवा : *दौड़ प्रतियोगिता की उद्घाटन युवा समाजसेवी दिनेश कुमार ने पिता काटकर किया*

Spread the love

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

कांडी/प्रमाण क्षेत्र अंतर्गत सरकोनी गांव के मैदान के दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन अक्षय गुप्ता, आमोद कुमार ,ओम प्रकाश , के द्वारा एक साथ संयुक्त रूप से किया गया जिसमें की प्रखंड क्षेत्र के युवाओं ने बढ़चढ़ के भाग लिया।

दौड़ प्रतियोगिता पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी दिनेश कुमार ने फीता कर दौड़ को प्रारम्भ कराया।
तत्पश्चात दीनेश कुमार ने बारी बारी से सभी प्रतिभागी से परिचय प्राप्त कर सभी के लिऐ उज्जवल भविष्य की कामना की।
उसके बाद दौड़ को प्रारंभ हुआ शुरूआत में सभी प्रतिभागियों ने धरती मां को प्रणाम किया फिर दौड़ के लिए आगे बढ़ा।
युवाओं ने भरपुर जोश के साथ एक साथ दौड़ा।
किन्तु 1600 मीटर के दौड़ में कुछ युवा आगे बढ़ते गए और प्रथम ,दितीय, व तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रथम स्थान पर विशाल कुमार द्वितीय स्थान पर मंजीत पासवान तृतीय स्थान पर मंटू यादव को समाजसेवी दिनेश कुमार ने फूल माला से स्वागत कर व सभी को आपने हाथो शील्ड देकर सम्मानित किया।

दिनेश कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कांडी प्रखण्ड क्षेत्र के युवाओं में हर गुण विद्यमान हैं।
सिर्फ उन्हें संवारने की जरूरत है उसे निखारने की जरूरत है।
साथ ही उन्होंने कहा की युवा अगर चाहे तो खेल के जरिए भी कामयाबी के शिखर तक पहुंच सकता है।
कहा की अपने प्रखंड के युवाओं के लिए हर पल मैं तैयार हूं।
यहां की युवा से भी निवेदन है की लग्न के साथ खेले और जहां भी कुछ कमी हो मुझे सूचित करे
उसे मैं पुरा करने की पक्का वादा करता हूं।

मौके पर युवा सोनू कुमार ,प्रिंस सिंह ,सचिन यादव ,संजय गुप्ता ,ललन ठाकुर, सहित काफ़ी लोग मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com