Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा : *लमारी खुर्द सहित पूरे प्रखण्ड मे शारदीय नवरात्र की दूसरे दिन की गई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना*

Spread the love

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

कांडी/शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पुजा अर्चना लमारी खुर्द गांव सहित पूरे प्रखंड में सम्पन्न हुआ।
नवयुवक संघ मां दुर्गा पूजा कमिटी लमरी खुर्द के द्वारा आयोजित मां दुर्गा की पूजन करा रहे आचार्य अमरेंद्र कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन है और इस दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्माचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। मां ब्रह्माचारिणी के नाम में ही उनकी शक्तियों की महिमा का वर्णन मिलता है। ब्रह्म का अर्थ होता है तपस्या और चारिणी का अर्थ होता है आचरण करने वाली। अर्थात तप का आचरण करने वाली शक्ति को हम बार-बार नमन करते हैं। माता के इस स्वरूप की पूजा करने से तप, त्याग, संयम, सदाचार आदि की वृद्धि होती है। जीवन के कठिन से कठिन समय में भी इंसान अपने पथ से विचलित नहीं होता है।
मौके पर पुजारी वीरेन्द्र सिंह व अनिल रजक ने मां ब्रह्मचारिणी की प्रार्थना करते हुए कहा कि नवरात्रि के दूसरे दिन पूजित ब्रह्मचारिणी आंतरिक जागरण का प्रतिनिधित्व करती हैं। मां सृष्टि में ऊर्जा के प्रवाह, कार्यकुशलता और आंतरिक शक्ति में विस्तार की जननी हैं। ब्रह्मचारिणी इस लोक के समस्त चर और अचर जगत की विद्याओं की ज्ञाता हैं। इनका स्वरूप श्वेत वस्त्र में लिपटी हुई कन्या के रूप में है, जिनके एक हाथ में अष्टदल की माला और दूसरे में कमंडल है। यह अक्षयमाला और कमंडल धारिणी ब्रह्मचारिणी नामक दुर्गा शास्त्रों के ज्ञान और निगमागम तंत्र-मंत्र आदि से संयुक्त हैं। भक्तों को यह अपनी सर्वज्ञ संपन्न विद्या देकर विजयी बनाती हैं। ब्रह्मचारिणी का स्वरूप बहुत ही सादा और भव्य है। अन्य देवियों की तुलना में वह अतिसौम्य, क्रोध रहित और तुरंत वरदान देने वाली देवी हैं।

जानकारी देते हुए नव युवक संघ मां दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष गोपाल सिंह ने बताया कि ग्राम लामारी खुर्द में विगत कई वर्षों से लगातार गांव के बीच बगीचे के प्रांगण में मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित कर घुमधाम से व पूरे विधि विधान से पूजन की जाती है।

इस दौरान कमिटी के सचिव रंजय सिंह , कोषाध्यक्ष शंभूनाथ शाह , व सक्रिय सदस्य , राहुल राज, विवेक कुमार , नवनीत सिंह, देवेंद्र सिंह, तथा अन्य लोग भी मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com