चित्रकूट : चिल्ली राकस गौशाला का निरीक्षण किया मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

जनपद प्रभारी मंत्री/ माननीय मंत्री नागरिक उड्डयन, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एंव हज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री नंद गोपाल गुप्ता,( नंदी जी) के द्वारा आज विकासखंड पहाड़ी ग्राम चिल्ली राकस गांव के गौशाला का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान 40 गायो के रहने की व्यवस्था वहां पर थी मौजूदा समय में 32 गायें थी। उन्होंने गौशाला के गौ रक्षक से बातचीत की तथा रजिस्टर भी देखा। इसके पश्चात उन्होंने चारा, भूसा, पानी की व्यवस्था देखी उन्होंने कहा कि साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। गोबंशो को कोई असुविधा नहीं होना चाहिए।
इस अवसर पर माननीय राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरें, जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक श्री धवल जयसवाल, मुख्य विकास अधिकारी श्री अमित आसेरी, खंड विकास अधिकारी पहाड़ी श्री धनंजय सिंह आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel


