हरदोई : *गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग महिला झुलसी।करीब चालीस हजार की गृहस्थी का सामान राख*

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट
बघौली थाना क्षेत्र के हथियाई गांव के एक घर में सोमवार सुबह खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर जलाते समय उसमें लीकेज होने से आग लग गई,घटना में खाना बना रही महिला आग बुझाने के दौरान आंशिक रूप से झुलस गई।और अन्य कमरे का सामान जल गया।करीब डेट घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।
हथिआई गांव निवासी शशिकांत ने बताया गांंव के अंदर उनका मकान है।सोंमवार सुबह उनकी पत्नी सोनी राठौर गैस चूल्हे पर खाना बनाने जा रही थीं।जैसे ही सोनी ने गैस चूल्हा जलाने का प्रयास किया वैसे ही उसमें लीकेज होने से आग लग गई।आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया ।इसी बीच सोनी ने शोर मचाते हुए आग बुझाने का काफी प्रयास किया।जिसमें वह आशंकि रूप से झुलस गई।और कमरे में रखा करीब चालीस हजार रूपये का सामान जल गया।घटना से गांव के लोग सहम गए। लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक सिलेंडर और कमरे में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।112नंबर पुलिस और अग्नि शमन गाड़ी मौके पर पहुंचीं।जिसके बाद गांव के प्राथमिक विद्यालय में रखे अग्नि शमन सिलेंडरों को मंगवाकर आग पर काबू किया गया।आग बुझ जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली इस दौरान काफी समय तक गांव में भर का माहौल रहा।

Subscribe to my channel



