Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : *पंचायत सहायक पद पर तैनाती में धांधली,व दंबगई का लगा आरोप*आई जीआर एस के माध्यम से मुख्यमंत्री से की मामले की शिकायत*

Spread the love

रिपोर्ट अनूप कटियार

हरदोई – हरियांवा विकास खंड के सरैया ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक पद पर तैनाती को लेकर दंबगई व धांधली का लगा आरोप गांव निवासी पीड़ित महिला ने मामलें की शिकायत आई जीआर एस के माध्यम से मुख्यमंत्री जी से की है।
मुख्यमंत्री को प्रेषित शिकायती पत्र में सरैया गांव निवासी ममता पत्नी कुलदीप ने बताया की उन्होंने ग्राम सभा के पंचायत सहायक पद पर आवेदन किया था।उनके अलावा दो अन्य लोगों ने भी आवेदन किया था‌। पीड़ित का कहना है की जो पैलन बनाकर सर्वाजनिक किया गया उसमें प्राथी का पहला स्थान था। जबकि उसी के गांव निवासी प्रेमसागर पुत्र विश्वनाथ ने इसी पद पर अपना आवेदन हरियावां विकास खंड की ही रहीमपुर ग्राम पंचायत से किया था।जिसको प्रस्तुत आवेदन में देखा भी जा सकता है।रहीमपुर से बनी पैनल लिस्ट में प्रेमसागर का नाम सूची में सबसे नीचे अंकित था।जैसा की ममता का ने आरोप लगाया की प्रेमसागर ने अपनी दबंगई और धांधली के चलते अपना नाम सरैया गांव में दिखाकर इस पद पर धांधली कर तैनात होना चाहता है।ममता को आंशका है की प्रेमसागर की पहुंच के चलते सरैया ग्राम पंचायत के पंचायत सहायक पद पर उसकी तैनाती हो पाना संभव नहीं है।
ममता ने उक्त प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री से करते हुए मामले की जांच उच्च स्तर से करवाकर उसको न्यान दिलाने की फरियाद की है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com