Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद : सूचना का अधिकार टास्क फोर्स की एक बैठक जिला कार्यालयअहाता शोभाराम पर आयोजित की गई

Spread the love

फिरोजाबाद

पंडित श्याम शर्मा मंडल प्रभारी

दिनांक 2 सितंबर 2021 को सूचना का अधिकार टास्क फोर्स की एक बैठक जिला कार्यालयअहाता शोभाराम पर आयोजित की गई जिसमें मैं जिला चेयरमैन सूचना का अधिकार टास्क फोर्स डॉ बीएस गौतम ने समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला में बड़े स्तर पर प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं जननी सुरक्षा योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लेखा विभाग में घोटाले की रूपरेखा के चलते क्षेत्रीय माताओं को उनको मिलने वाली सम्मान राशि नहीं दी जा रही थी जिसको लेकर के डॉ गौतम ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार प्रमुख सचिव एवं गृह सचिव उत्तर प्रदेश शासन मंडलायुक्त आगरा जिला अधिकारी फिरोजाबाद को 2 जून 2021 को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से शिकायत नहीं की गई थी जिस पर शासन ने संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित समय में जननी सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समस्त सम्मानित माता लाभार्थियों को उनके हक अधिकार को सम्मान के रूप में मिलने वाली धनराशि उनके खातों में डाल दी जाए जिस पर टास्क फोर्स के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा सीएचसी टूंडला फिरोजाबाद अधीक्षक तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा दिनेश कुमार प्रेमी जी को सीधी चेतावनी दी है कि यदि आगामी 17 सितंबर तक यदि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं जननी सुरक्षा योजना की धनराशि से क्षेत्र की समस्त माता एवं माताओं को लाभान्वित नहीं किया अथवा उनके खाते में धनराशि नहीं भेजी गई तो अधीक्षक कार्यालय एवं सीएमओ फिरोजाबाद पर धरना प्रदर्शन करने के लिए टास्क फोर्स बाध्य होगा बैठक में सत्य प्रकाश सिंह खैरी सिंह राणा सुधांशु मित्र जी राजा भूरी सिंह राकेश वर्मा रणवीर सिंह ठेनुआ मुनेश कुमार शिवकुमार शेर सिंह अभय प्रताप प्रेमपाल सिंह राहुल प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com