Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

भवनाथपुर : *सभा को संबोधित करते के एन त्रिपाठी एवं। वी डी ओ को माग पत्र देते विस्थापित*

Spread the love

गढ़वा/भवनाथपुर से संवाददाता शिव कुमार की रिपोर्ट

भवनाथपुर।विस्थापितों संघर्ष समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को छह सूत्री मांगों के आलोक में ब्लॉक कार्यालय के समक्ष विस्थापतों ने रोषपूर्ण एक दिवसीय धरना दिया। कार्यक्रम के पूर्व सिंदुरिया, घाघरा, सरैया, गोड़गावां, चपरी, सहित कई गांव के विस्थापित महिला पुरुषों ने सिंदुरिया से रैली निकालते हुए कर्पूरी चौक होते प्रखण्ड कार्यालय में धरना तब्दील हो गई। रैली में लोगो ने सेल प्रबंधन मुर्दा बाद, सेल प्रबंधन होस में आओ, इंकलाब जिंदाबाद जैसे कई नारा लगा रहे थे।
मौके पर पूर्व मंत्री सह इंटक यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के एन त्रिपाठी मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भवनाथपुर विस क्षेत्र की बाबा बंशीधर की नगरी से किया है,क्योंकि यह देवभूमि,योद्धाओं और लड़ाकुओं की भूमि रही है। उन्होंने कहा कानूनन विस्थापितों की अक्षरशः सही है। सेल को उनकी मांगों मानना चाहिए। क्योंकि कानून सभी के लिए एक है। अगर सेल नौकरी नहीं दी,तो जमीन उसे रैयतों को वापस कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खदान खोलवाने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहें,इसके लिए हम खान सचिव और सूबे के मुख्यमंत्री से भी बात की है। भुमि अधिग्रहण के लिए 2013 में बनी है,उसके हिसाब से रैयतों की जमीन वापस होनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि अधिकारी के चंगुल से निकालकर जनता तक पहुंचाना चाहिए,ताकि असंतोष नहीं हो। नियोजन नीति के खिलाफ हमने आंदोलन कर भाजपा की सरकार को उखाड़कर फेंक दिया। लेकिन हमारी सरकार से अधिकारी गड़बड़ करा दिया,जिसके लिये मगही,भोजपुरी,अंगिका की भाषा को शामिल करने के लिए हमने सरकार को लिखा है,मुझे उम्मीद है कि इस मांग को सरकार जल्द पूरी कर देगी। उन्होंने विस्थापतों में ऊर्जा भरते हुए कहा कि क्रांति ही लक्ष्य तक पहुंचाती है,आप आगे बढ़ें,हम आपके साथ हैं।
बसपा नेता सह पूर्व विस प्रत्याशी ताहिर अंसारी ने कहा कि तुलसीदामर और घाघरा खदान के सवाल पर बराबर आवाज बुलंद किये। हमारा पहचान गरीब गुरूबे और विस्थापितों की लड़ाई लड़ने के लिये जाना जाता है। सेल प्रबंधन को चेताते हुए कहा तुम डेंजर इलाके को घेरेगो,तो जिला की पदाधिकारी से जनप्रतिनिधियों को घेरने का काम करेंगे। कार्यक्रम के अंत मे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी और सी ओ रामशंकर श्रीवास्तव को छः सूत्री मांग को सौंपा कार्यक्रम के अध्यक्षता मुख्य संरक्षक सुशील कुमार चौबे एवं
संचालन दीपक लाल जायसवाल ने किया। इस मौके पर कन्हैया चौबे, पांडेय प्रदीप शर्मा ,अध्यक्ष वीरेंद्र साव, महा सचिव राम विजय साव,अजय वर्मा, नंदलाल पाठक,विजयकांत गुप्ता,जमुना राम,विरेन्द्र साह,शिला देवी,महेंद्र पासवान,ददुली साह,गोपाल यादव,राजेश कुमार रजक,धमेंद्र गुप्ता,आदि लोगों ने संबोधित किया। जबकि मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष विस्थापित मौजूद थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com