Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा : *कांडी प्रखंड में हेमंत सरकार के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।*

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।

कांडी प्रखंड परिसर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार बनने से पहले हेमंत सोरेन सरकार ने युवाओं से वादा किया था कि हम प्रत्येक साल 5 लाख युवाओं को नौकरी देंगे एवं बेरोजगार युवाओं को 5 से7 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता भी देंगे जो पूरा वादा झुबला एवं झूठा निकला।
अगर हेमंत सोरेन सरकार अपना वादा पूरा नहीं करता है तो हम सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने मिलकर हेमंत सरकार के खिलाफ जगह-जगह धरना प्रदर्शन करूंगा एवं जुमला एवं झूठा सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य भी करूंगा। धरना में उपस्थित अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष हरिहरपुर दुर्गाराम, विधायक प्रतिनिधि सह महामंत्री संतोष सिंह ,सांसद प्रतिनिधि कांडी राणा ऋषिकेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह ,लालमन सिंह, मुन्ना चौधरी, कृष्णा विश्वकर्मा तथा अनेको बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com