Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: रूपा मुनि सोरेन पहुंची पुलिस मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, मुख्यमंत्री झारखण्ड से लगायी न्याय की गुहार

Spread the love

बिक्की भगत रिपोर्ट

अभियुक्तों की गिरफ़्तारी को ले रांची में दर -दर भटक रही पीड़िता

(रांची) पाकुड़ नगर थाना कांड -108/2021 के अभियुक्तों कार्तिक रजक, योगेश मरांडी,पंकज चौधरी को पाकुड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किये जाने और अनुसन्धानकर्ता एवं सुपरविजन कर्ता का पक्षपात पूर्ण अनुसन्धान के बिरुद्ध पुलिस महानिदेशक कार्यालय पहुंच कर शिकायत दर्ज़ कारवाई है उनके शिकायत में यह बताई गई है की पाकुड़ पुलिस के द्वारा उक्त थाना कांड -108/21में पक्षपात की जा रही है उनकी बच्ची और उनकी स्कूटी को अब तक पाकुड़ पुलिस ना बरामद कर रही है और ना अभियुक्तों की गिरफ़्तारी कर रही है इस सम्बन्ध में पीड़िता ने सम्बंधित सुपरविसन पुलिस पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ अजित कुमार विमल से सारी घटना बताई पर बो कार्तिक रजक के प्रभाव में सारे मामले पर पर्दा डालने को कोशिश कर रहे है इस सम्बंधित सभी शिकायत पाकुड़ पुलिस अधीक्षक श्री एच पी जनार्दन से मिलकर बाते रखी पर कोई कारवाई या गिरफ़्तारी अब तक सुनिश्चित नहीं हो पायी है पीड़िता पाकुड़ पुलिस के अनुसन्धान और सुपर विजन पर भेद भाव और एक पक्षीय कारवाई का आरोप लगाकर पुलिस महानिदेशक महोदय से अपने स्तर से जांच एवं गिरफ़्तारी के लिए गुहार लगाई है पीड़िता इतनी पीड़ित है की अब और अन्याय अत्याचार सहने की क्षमता और धैर्य खो चुकी है और न्याय के लिए सम्बंधित झारखण्ड सरकार मुख्यमंत्री महोदय हेमंत सोरेन के आवास तक उनसे मिलने पहुंची और अपनी शिकायत को लिखित तरीके से रखी है जहाँ उनके दर्ज़ कांड -108/2021 के अभियुक्तों की गिरफ़्तारी जल्द से जल्द करने और कांड को प्रभावित करने वाले के बिरुद्ध जांच पड़ताल करवाने का अस्वासन दिया है पीड़िता रूपा मुनि का कहना है की जब तक अभियुक्तों की गिरफ़्तारी पाकुड़ पुलिस नहीं करेंगी तब तक में संघर्ष जारी रखूंगी जिसके लिए मुख्यमंत्री आवास के सामने बैठना ही पड़ जाय

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com