चित्रकूट :हार्टअटैक से होमगार्ड सुरेश चंद्र पांडे का हुआ निधन

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़
राजापुर स्थित अपने घर में शाम को बैठे होमगार्ड सुरेश चन्द्र पाण्डेय लगभग 51 वर्ष की अचानक तबियत बिगड़ गई घर में मौजूद बेटों ने तत्काल इलाज हेतु अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
परिजनों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को शाम को होमगार्ड सुरेश चंद्र पाण्डेय घर में बैठे थे और भोजन करने की तैयारी में थे
उनके बेटे अंकित पाण्डेय ने बताया कि अचानक वे बेहोश हो गए उनकी तबीयत बिगड़ गई गम्भीर हालत में उन्हें राजापुर स्थित अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया चिकित्सकों ने हार्टअटैक से मौत होने की आशंका जताई है
इस घटना से परिवार में मातम छा गया है
मृतक के परिवार में मां जयकली लगभग 48 वर्ष चार बेटे घनश्याम पाण्डेय शिवम पाण्डेय अंकित पाण्डेय आनन्द पाण्डेय समेत दो बहनों की चीत्कार से परिवार में गमगीन माहौल है
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel


