चित्रकूट : भारतीय किसान यूनियन की मासिक किसान पंचायत बैठक रामनगर ब्लॉक में जिलाध्यक्ष राम सिंह राही के नेतृत्व में सम्पन हुई।

चित्रकूट उत्तर प्रदेश
भारतीय किसान यूनियन

ब्लॉक रामनगर में जिलाध्यक्ष राम सिंह राही जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय और रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी उर्फ मुन्ना देवरवा सहित सैकड़ों किसानों ने अन्ना जानवरों को लेकर खण्डविकास अधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहाकि किसान की फसल तैयार हो रही हैं अन्ना जानवरो की कोई व्यवस्था नही हो रही गौशालाये संचालित नही हो रही जिससे किसानों में गौशालाओ को लेकर बहुत रोष व्याप्त है अबिलम्ब गौशालाओ को संचालित कराया जाए।
जिससे किसानों की फसलें बर्बाद होने से बचाई जा सकें ।
*जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने कहाकि आकस्मिक बाढ़ के कारण जिले में दर्जनों गांव प्रभावित हो रहें बाढ़ से किसानों की फसलें भी बह गई अतः किसानों को राहत सामग्री के साथ फसलों का मुवावजा भी दिलाया जाए।*
*ब्लॉक अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी उर्फ मुन्ना देवरवा ने कहा की काऊ सेट के लाभार्थियों किसानों को काऊ सेट प्रदान किए जाएं।*
*कई माह पूर्व दिए गए काऊ सेट जो अर्ध निर्मित पड़े हैं उनको अभिलंब पूर्ण कराया जाए*
*जैसे चक भड़ेसर की महिला किसान संगीता पत्नी केस नारायण इन्हें मात्र ₹15000 रुपए चार माह पूर्व दिया गया है*
उसके बाद आज तक कोई धन की व्यवस्था नहीं कराई गई और यह महिला किसान संगीता बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रही है।
*इसी प्रकार अमवा ग्राम के किसान विजय उपाध्याय पुत्र बैजनाथ, देवदत्त यादव के अर्ध निर्मित काऊ सेट का कार्य अभिलंब पूर्ण कराया जाए।*
*रामनगर ब्लॉक प्रमुख गंगाधर मिश्रा ने किसानों के बीच आकर समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए त्वरित निदान कराने का आश्वासन दिया।*
इस बैठक में जिला अध्यक्ष राम सिंह राही, जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडे, रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी, विजय नारायण सिंह जिला संगठन मंत्री, अखिलेश मिश्रा,राजकुमार उपाध्याय, देवदत्त यादव, राम मूरत नामदेव
आदि यूनियन के पदाधिकारी सदस्य और सैकड़ों किसान भाई मौजूद रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel


