Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: अपने जन्मदिन पर रक्तदान कर की अनूठी मिसाल कायम

Spread the love

पाकुड़ से बिक्की भगत की रिपोर्ट

अपने जन्मदिन पर रक्तदान कर की अनूठी मिसाल कायम

आदिवासी महिला दी अपनी रक्त .

पाकुड़ । प्रखंड अंतर्गत कीताझोर निवासी छमि मरांडी जो विगत कुछ दिनों से पैंक्रियास जो कि पेट से संबंधित एक बीमारी है बड़ी तकलीफ़ से गुजर रही थी । उन्हे कई दिनों से रक्त की आवश्यकता थी । परंतु उन्हे रक्त नहीं मिल पा रहा था । बुधवार को सुबह किताझोर निवासी मिंटू गिरी ने इस बात की जानकारी समाजसेवी प्रतीक तिवारी को दी। सुमित मल्लिक सारी बात सुनते ही अपना रक्तदान करने को तैयार हो गए । सुमित ने बताया की अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्हे रक्तदान करके किसी के जीवन को सुरक्षित करने का सौभाग्य मिला, इससे अच्छा और किया हो सकता है। सुमित के द्वारा जन्मदिन पर किया गया रक्तदान युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक है । यह रक्तदान युवाओं एवं अन्य व्यक्तियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करेगा । सुमित ने कहा कि इससे पहले भी मैंने दो बार रक्तदान किया है ये तीसरी बार है परंतु आज जन्मदिन के मौके पर रक्तदान कर गौरव महशुस कर रहा हूं।उन्होंने युवाओं को रक्तदान हेतु आगे आने की अपील की ।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com