Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार द्वारा थाना नगला सिंघी का औचक निरीक्षण किया गया ।

Spread the love

एंकर- आज देर रात्रि में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार द्वारा थाना नगला सिंघी का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान महोदय द्वारा जनसुनवाई रजिस्टर , आईजीआरएस / मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को चैक कर सम्बन्धित को समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया

वीओ- साथ ही एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल द्वारा अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर , त्यौहार रजिस्टर,सीसीटीवी कैमरे ,जीडी , हवालात एवं निरोधात्मक कार्यवाहियों एवं थाने के हिस्ट्रीशीटर / टॉप टेन अपराधी एवं गैंगस्टर अपराधियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी करते हुए इन पर कडी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया ।तत्तपश्चात जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु थानाध्यक्ष नगला सिंघी को थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ मधुर व्यवहार एवं उनकी समस्याओं को ठीक तरीके से सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के सम्बन्ध में निर्देशित किया

फ़िरोज़ाबाद से रिपोर्ट अरविंद कुमार श्रीवास्तव आवाज इंडिया लाइव

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com