Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट : *पत्रकार अजय शुक्ला को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश के समस्त पत्रकार हैं साथ में*

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज

 

जनपद चित्रकूट के थाना बरगढ़ अंतर्गत ग्राम मनका में 17/06/2021 को अजय शुक्ला पत्रकार द्वारा सच्चाई दिखाने पर मिली जान से मारने की धमकी जिसमे अजय शुक्ला पत्रकार व कई अन्य पत्रकार साथियों ने एस डी एम व सीओ मऊ को लिखित प्रार्थना पत्र दिया अधिकारियों से लगाई गई न्याय की गुहार लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने पर अजय पत्रकार व कई अन्य पत्रकार साथी चित्रकूट एस पी अंकित मित्तल से मिले एवं प्रार्थना पत्र देते हुए जानकारी दी। लेकिन वहां से भी न्याय मिलने की उम्मीद नहीं दिखी जब किसी पत्रकार साथी ने इस प्रकरण की जानकारी लेनी चाही तो कोई सही जानकारी नहीं दी गई है। जिससे पूरे उ0प्र0 के पत्रकारों में रोष ब्याप्त है पत्रकारों ने मजबूर होकर आमरण अनशन करने की बात कही जिसमें प्रयागराज पत्रकार एशोसियन चित्रकूट इकाई के जिलाध्यक्ष प्रकाश ओझा जी ने बताया कि अगर अजय शुक्ला पत्रकार को न्याय नहीं मिलता है तो हम सब साथी आमरण अनशन करेंगे और अनशन जब तक होगा जब तक न्याय नहीं मिल जाता उन्होंने ने कहा कि पुलिस अपराधी को बचाने का काम कर रही है इसलिए पत्रकारों को लेकर जल्द ही अनशन में बैठेंगे क्योंकि घटना को लगभग एक माह होने को है फिर भी अपराधी खुलेआम घूम रहा है यहाँ तक बरगढ़ पुलिस द्वारा अपराधी के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत नहीं किया गया इससे साबित होता है कि स्थानीय बरगड़ पुलिस अपराधियों से मिली हुई है और सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि जिला स्तर के अधिकारी भी दबंगों के आगे नतमस्तक होकर बैठे हुए हैं।वर्तमान मौजूदा सरकार में पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं जुम्मेदार आंखो में पट्टी बांधे हुए हैं कब मिलेगा अजय शुक्ला को न्याय कब होगी आखिरकार कार्यवाई दबंगो पर

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com