गढवा: *दृष्टि युथऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव ने जिला पार्षद एवं पंचायत समिति को परिसीमन को लेकर क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही से भेंट किया ।*

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।
काड़ी दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर ने क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही से भेट किया। रविवार को रांची स्थित आवास पर विधायक भानु प्रताप शाही के आवास पर भेट करके पंचायत समिति एवं जिला परिषद् क्षेत्रीय परिसीमन के संबंध में वार्तालाप कर समस्याओं से अवगत कराया शशांक शेखर ने बताया कि जिला परिषद् परिसीमन में कांडी प्रखंड को दो भाग में बांटा गया है उतरी और दक्षिणी जिसमें विगत वर्षों पहले भवनाथपुर प्रखंड से 3 पंचायतों को कांडी प्रखंड में शामिल किया गया था वहीं जिला परिषद् परिसीमन में डूमरसोता, हरिहरपुर को उतरी भाग में रखा गया और मंझिगावा को दक्षिणी भाग में रखा गया है शशांक ने विधायक भानु प्रताप शाही से आग्रह पत्र के माध्यम से आग्रह किया की विधानसभा में तीनों पंचायत शामिल है इसलिए परिषद् परिसीमन में भी तीनों पंचायत को एक ही भाग में शामिल किया जाए। विधायक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए गढ़वा उपायुक्त से दुरभाष के माध्यम से बताया कि तीनों पंचायत को एक ही भाग में रखा जाय। वंही शशांक शेखर ने विधायक भानु प्रताप को मामले पर संज्ञान लेने के लिए धन्यवाद दिया।

Subscribe to my channel
