Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : *#अजब_गजब:_पत्नी_को_नहीं_जिता_सके_प्रधानी_चुनाव_खुद_बन_गए_निर्विरोध_ब्लाक_प्रमुख*

Spread the love

 

*#आवाज इण्डिया लाईव। /#संवाददाता*।

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट

*हरदोई*: सत्ता का खेल अजब निराला है जिस व्यक्ति की पत्नी ग्राम सभा में प्रधान प्रत्याशी पद पर चुनाव नहीं जीत सकी उसे ही सत्ता ने ब्लाक प्रमुख जैसे पद पर बिठा दिया। इसीलिए कहा गया है कि राजनीति संभावनाओं का खेल है और किस्मत और सत्ता भी इसमें अहम भूमिका निभाती है। जिसका उदाहरण शाहाबाद से निर्विरोध निर्वाचित हुए ब्लाक प्रमुख से समझा जा सकता है।
दरअसल शाहाबाद विकास खंड के ग्राम उधरनपुर निवासी त्रिपुरेश मिश्रा पिछले लगभग डेढ़ दशक से गंवई राजनीति में सक्रिय हैं। वर्ष 2010 के पंचायत चुनाव में वह पहली बार ग्राम उधरनपुर से प्रधान निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2015 में ग्राम प्रधान का पद महिला के लिए आरक्षित हुआ, तो त्रिपुरेश मिश्रा की पत्नी आरती मिश्रा ग्राम प्रधान निर्वाचित हुईं। इस वर्ष हुए पंचायत चुनाव में उधरनपुर में प्रधान पद अनारक्षित था, लेकिन त्रिपुरेश मिश्रा ने अपनी पत्नी आरती मिश्रा को मैदान में उतारा। इस बार आरती मिश्रा 49 वोटों से चुनाव हार गईं, लेकिन त्रिपुरेश उधरनपुर तृतीय सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीत गए और फिर क्या किस्मत चमकी और ब्लाक प्रमुख निर्विरोध बन गए।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com