गढवा: युवा राष्ट्रीय जनता दल गढ़वा के तत्वधान में शंकर यादव ने किया 9वां रक्तदान

रिपोर्ट दयानंद यादव
युवा राष्ट्रीय जनता दल गढ़वा के तत्वधान में शंकर यादव ने किया 9वां रक्तदान👍👍👍 —————————————- अस्पताल सेवा को राष्ट्रीय जनता दल ने हमेशा प्रथम श्रेणी में रखा है, युवा राजद गढ़वा जिला टीम हमेशा गरीब गुरबों पिछड़ों असहायों का सहारा बन ये प्रयासरत रहता है, कि युवा राजद टीम के रहते यथासंभव किसी को भी परेशानी से जूझने नहीं दिया जाएगा। मौके पर उपस्थित गढ़वा विधानसभा युवा नेता सोनू यादव ने कहा कि मैं भरोसा दिलाता हूं कि युवा राष्ट्रीय जनता दल गढ़वा, जिले के किसी भी तपके के लोगों को रक्त की अभाव में मरने नहीं देगा। वहीं युवा राजद जिलाध्यक्ष मुनेश्वर सिंह ने कहा कि जिले में खासकर अति पिछड़े,आदिवासी, अल्पसंख्यक, असहायों का सहायता करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। मौके पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमित पाल, ओबीसी जिला अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, प्रवक्ता सतवंत यादव युवा राजद महासचिव राजेश उर्फ मिन्टु यादव, राजकमल यादव,छोटू यादव आदि लोग मौजूद थे। 💪जय राजद💪

Subscribe to my channel



