पाकुड:11 जुलाई को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या दिवस

पाकुड़ से बिक्की भगत की रीपोर्ट
पाकुड़। शनिवार को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई पाकुड़ की बैठक जिलाध्यक्ष हिसाबी राय के अध्यक्षता में पाकुड़ में आयोजित किया गया। जिसमें साहिबगंज संभाग प्रभारी विश्वनाथ प्रसाद भगत एवं संरक्षक अनुग्राहित प्रसाद साह एवं पूर्व जिला ध्यक्ष विवेकानंद तिवारी,महिला विंग की जिलाध्यक्ष शबरी पाल,युवा विंग के जिलाध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष हिसाबी राय ने बैठक के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि 11 जुलाई अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या दिवस है।उक्त दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री के नाम जनसंख्या नीति बनाने की मांग से संबंधित एक ज्ञापन उपायुक्त पाकुड़ को सौंपा जाएगा।11 जुलाई को सभी प्रखंडों में वृक्षारोपण किया जाएगा साथ ही भारत में अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि और उसके सामाजिक राजनीतिक आर्थिक एवं सांस्कृति प्रभाव पर एक संगोष्ठी करने की योजना है।जेएसएफ के संरक्षक अनुग्राहित प्रसाद साह ने विस्तार पूर्वक जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के मुख्य उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि देश में जनसंख्या नीति बनना अत्यावश्यक है, इसमें दो बच्चे पैदा करने का प्रावधान हो साथ ही दो से अधिक बच्चा होने पर सारे सरकारी सुविधा बंद हो और वोट देने से वंचित किया जाए।
हमारे देश में अबाध गति से जनसंख्या बढ़ने के कारण सीमित संसाधनों पर जनसंख्या का बोझ बढ़ता जा रहा है।इसे रोकना राष्ट्र हित में होगा।सारे समस्याओं का “एक निदान,दो बच्चों का हो प्रावधान” ।यही महामंत्र है राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रहित का।
वृहद चर्चा के बाद 10 जुलाई को जनसंख्या नीति की मांग से संबंधित एक ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त पाकुड़ को सौंपने का निर्णय लिया गया।11 जुलाई को सभी प्रखंडों में वृक्षारोपण करने की योजना बनाई गई। साथ ही पाकुङ जिले में ग्राम स्तर पर नई जनसंख्या नीति बनाने के संबंध में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।उपस्थित सभी सदस्यों ने उक्त निर्णय का स्वागत किया और जनसंख्या समाधान फाउंडेशन राष्ट्रहित में कार्य कर रहा है।दलगत राजनीति, जाति, धर्म से ऊपर उठकर हमें जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यक्रमों में शरीक होना चाहिए।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद,प्रदीप जयसवाल हृदयानंद प्रीति कुमारी,सर्वानी दास,अंबिका रायचौधुरी,अल्पना मुखर्जी,कमला गांगुली,भागीरथ तिवारी,प्रकाश जैन, भास्कर पांडे सत्य सनातन संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे,कोषाध्यक्ष अमर कुमार ठाकुर,सुशील साहा,सुलेमान मुर्मू, सुनील सिंह चंद्रवंशी,अम्बरीश घोष,मोहन मंडल बहादुर मंडल,मेलहर संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम राय,सुभाष किस्कू आदि उपस्थित थे।

Subscribe to my channel



