BreakingPublicबिहारस्थानीय खबरें

25 हजार का इनामी बैंक लूट आरोपी अभिषेक झा गिरफ्तार, दिल्ली से दबोचा

25 हजार का इनामी बैंक लूट आरोपी अभिषेक झा गिरफ्तार, दिल्ली से दबोचा

Spread the love

लोकेशन  सहरसा
संवाददाता  विकास कुमार, 7545820714

25 हजार का इनामी बैंक लूट आरोपी अभिषेक झा गिरफ्तार, दिल्ली से दबोचा

सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अररिया बैंक लूट कांड के आरोपी और 25 हजार के इनामी अपराधी अभिषेक झा को एसआईटी टीम ने नई दिल्ली के विवेक विहार इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उस पर लूट, गोलीकांड, छिनतई और हत्या के प्रयास सहित कई संगीन मामले दर्ज थे।
एसपी हिमांशु ने बताया कि 7 दिसंबर 2025 को बिहरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर पेट्रोल पंप पर हुए गोलीकांड में अभिषेक झा शामिल था और तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाना बदल रहा था। इसके बाद एसआईटी टीम का गठन कर तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार अभिषेक झा पर सहरसा, सुपौल और अररिया में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और अररिया बैंक डकैती कांड में उसकी संलिप्तता के कारण उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सहरसा लाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com