10 दिवसीय पर्व शुरू पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की आराधना में जुटे जैन अनुयायी
10 दिवसीय पर्व शुरू पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की आराधना में जुटे जैन अनुयायी

टूंडला फिरोजाबाद
10 दिवसीय पर्व शुरू पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की आराधना में जुटे जैन अनुयायी
टूण्डला – जैन समाज के दस लक्षण पर्व रविवार को उत्तम क्षमा धर्म के साथ शुरू हुआ। जैन मंदिरों में सुबह से ही अभिषेक करने वालों की कतारे लगी रही। पचोखरा में स्थित मुनिसुब्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में डाक्टर विजय चन्द्र ने बताया कि दसलक्षण पर्व संप्रदाय विशेष का नहीं है। सब का है। क्योंकि वह सांप्रदायिक भावनाओं पर आधारित नहीं है। उसका आधार सार्वजनिक है। विकारी भावों का परित्याग एवं उदात भावों का ग्रहण ही उसका आधार है। यह पर्व मात्र जैनो का नहीं जन-जन का पर्व है। पाचम से चौदस तक मनाया जाता है। आत्मा में 10 प्रकार के सद्भावो के विकास से संबंधित होने से इसे 10 लक्षण पर्व कहा जाता है।
राजा बाबू जैन ने बताया कि रविवार को शान्तिधारा ओम का उच्चारण के साथ कराया। प्रथम दिन उत्तम क्षमा की पूजा की गई। इस मौके पर प्रेम चंद जैन, प्रवीन जैन, बौबी जैन, सौनू जैन, टीटू जैन, अंजुल जैन, रमन जैन, अतुल जैन, मुन्नू जैन, अजीत जैन, अमित जैन, सनी जैन, सचिन जैन, सैंकी जैन, प्रियांशु जैन, विपुल जैन, शुभम जैन , सौरभ जैन आदि।
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


