
लोकेशन :- सहरसा बिहार
संवाददाता :- विकास कुमार 8877760777।
मारपीट कर वीडियो किया वायरल
एक लड़का के साथ मारपीट कर मारपीट का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर किया वायरल। युवक सदर थाना में आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग। पुलिस जांच में जुटी।
खबर सहरसा से आ रही है जहां बीते 20 अगस्त को साम में कुछ लड़कों ने मामूली विवाद में एक लड़का की जमकर पिटाई कर दी और पिटाई का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल कर दिया।यह वायरल वीडियो 20 अगस्त शुक्रवार की बतायी जा रही है ।पिटाई और वायरल वीडियो को लेकर लड़का ने आज 26 अगस्त सोमवार को सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है की बहुत सारे लड़के एक युवक को हांथ से और बेल्ट से जमकर पिटाई कर रहा है ।पिटाई कर रहे सभी लड़का सदर थाना क्षेत्र के मुस्तफा नगर वार्ड नं 6 का रहने वाला बताया जा रहा है।
वहीं पीड़ित लड़के का नाम मोहम्मद अबु फैसल है जो सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित अलीनगर वार्ड नं 37 का रहने वाला है।
Subscribe to my channel
