Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

75वां वन महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

75वां वन महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

Spread the love

लोकेशन :- सहरसा बिहार
संवाददाता :- विकास कुमार 8877760777

सहरसा पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार। 75वां वन महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

वन पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार प्रतिपक्ष के नेता पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर कसा तंज। कहा मुख्यमंत्री थके हुए नहीं हैं बल्कि पूरे बिहार घूम रहे है। विकसित बिहार बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

सहरसा:वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन सह सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार सहरसा पहुंचे ।जहां उन्होंने सबसे पहले सहकारिता भवन गए।जहां उन्होंने सहकारिता भवन का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किए।उसके बाद जयप्रकाश उद्यान पहुंचकर वृक्षारोपण किये साथ ही साथ सेल्फी पॉइंट पर जाकर फोटो भी खिंचवाए।इस कार्यक्रम में बीजेपी के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह,सिधू,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिशु सिंह सहित NDA घटक दल के कई कार्यकर्ता मौजूद दिखे।
वहीं उन्होंने कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मीडिया के सवाल का जबाब देते हुए कहा की अपराध के मामले में बिहार सरकार सख्त,हम कार्रवाई कर रहे है उन्होंने कहा कि हम याद करना चाहेंगे आरजेडी शासनकाल का तेजस्वी यादव को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।उनके सरकार में अपराधियों को संरक्षण मिलता था।बिहार जंगल राज के रुप में जाना जाता था।आज की सरकार अपराध के मामले में कार्रवाई कर रही है एसआईटी गठित की जा रही है स्पीडी ट्रायल चला कर सजा दिलाने का कार्य कर रही है। यही अंतर है।
वहीं तेजस्वी का बयान की मुख्यमंत्री थक गए है पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री थके हुए नहीं है बल्कि प्रतिदिन निकलकर समूचे बिहार घुम रहे हैं और विकसित बिहार बनाने का प्रयास कर रहे हैं अब डबल इंजन की सरकार बिहार में हो गई है।केंद्र में सरकार हमारी है बिहार में सरकार हमारी ही देखा केंद्रीय बजट में 60हजार करोड़ मिला बिहार को,माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार आगे बढ रहा है काफी परिश्रम कर रहे है मेहनत कर रहे है प्रतिदिन । मुख्यमंत्री जी फील्ड में दिख रहे हैं और बहुत ही बेहतर तरीके से बिहार को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com