Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

मॉडर्न अस्पताल में भर्ती मरीज का तांत्रिक के द्वारा झाड़ फूक से होता है इलाज।

मॉडर्न अस्पताल में भर्ती मरीज का तांत्रिक के द्वारा झाड़ फूक से होता है इलाज।

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* मॉडर्न अस्पताल में भर्ती मरीज का तांत्रिक के द्वारा झाड़ फूक से होता है इलाज।

*स्टोरी :-* कोशी का पीएमसीएच कहलाने वाला मॉडर्न अस्पताल बना झाड़ फूक का अड्डाह। मॉडर्न अस्पताल में भर्ती मरीज का तांत्रिक के द्वारा झाड़ फूक से होता है इलाज। अस्पताल प्रशासन बना लापरवाह।

*एंकर :-* सहरसा से खबर सामने निकल कर आ रही है जहां आज सोमवार को कोशी का पीएमसीएच कहलाने वाला मॉडर्न अस्पताल में डॉ के बदले अब तांत्रिक के द्वारा मरीजों का होता है इलाज। भर्ती मरीज का इलाज तांत्रिक के द्वारा झाड़ फूक कर किया जाता है।जिसका वीडियो इन दिनों सामने आया है।वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है की एक भर्ती मरीज को वार्ड से निकालकर मॉडर्न अस्पताल के परिसर में ले गया है और महिलाएं की भीड़ लगी हुई है और तांत्रिक महिला मरीज को गर्दन पकडकर गाल में चुम्बन लेकर झाड़ फूक कर रहा है और झाड़ फूक करने के बाद तांत्रिक बगल में खड़े होकर अपने मुंह से कुछ फेंकते नजर आ रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार भर्ती महिला मरीज का नाम नीतू कुमारी है जिसकी उम्र तकरीबन 33 साल है और सदर थाना क्षेत्र के धमसेना गांव वार्ड नं 4 की रहने वाली बतायी जा रही है।वहीं इस मामले को लेकर भर्ती महिला मरीज के परिजन सोनिया देवी ने बताया कि बीते कल रविवार को इस महिला को भूत लग गया था तांत्रिक के द्वारा झाड़ फूक कराने के बाद ठीक हो गयी थी और आज फिर अचानक तबियत खराब हो गया तो लेकर सदर अस्पताल आये हैं।आज फिर तांत्रिक अस्पताल आया महिला को देखने और फिर झाड़ फूक किया तो थोड़ी देर के लिए महिला मरीज आंख खोली।
वहीं तांत्रिक दिनेश कुमार की माने तो हम भगवती का पुजारी हैं माथा पर हांथ दिए तो ठीक हो गया।हम कहीं पूजा करने आये थे और जब जानकारी मिली तो सदर अस्पताल आ गए।महिला मरीज मेरा सरहज है।
वहीं इस मामले को लेकर सिविल सर्जन कत्यानी कुमार मिश्रा की माने तो ये मामला संज्ञान में नहीं था फिर भी इसकी जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com