Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

विभिन्न थाना के पुलिस अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण।

विभिन्न थाना के पुलिस अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण।

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* विभिन्न थाना के पुलिस अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण।

*स्टोरी :-* सहरसा एसपी हिमांशु कुमार ने बड़े पैमाने पर कई थानों के पुलिस पदाधिकारी का किया स्थानांतरण।

*एंकर :-* सहरसा जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण एसपी हिमांशु ने किया. मंगलवार को पत्र जारी करते हुए एसपी हिमांशु ने बेहतर पुलिसिंग व विधि व्यवस्था संधारण को लेकर कई थानों के पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर कर दिया. वहीं काशनगर थानाध्यक्ष का भी पदस्थापन दूसरे थाना में किया गया है. जिसमें काशनगर थानाध्यक्ष पुअनि चंद्रजीत प्रभाकर को कअनि नवहट्टा थाना तो सिमरी बख्तियारपुर थाना में पदस्थापित पुअनि ज्ञानेंद्र अमरेंद्र को काशनगर का थानाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं सदर थाना में पदस्थापित पुअनि रूपम कुमारी को कअनि बिहरा थाना, पुअनि सुजाता रानी को कअनि महिषी थाना, पुअनि जूही कुमारी को कअनि सोनवर्षाराज थाना, महिला थाना में पदस्थापित पुअनि पूनम कुमारी को कअनि बनगांव थाना, बनगांव थाना में पदस्थापित पुअनि ममता कुमारी को कअनि महिला थाना, नवहट्टा थाना में पदस्थापित पुअनि इंदल कुमार गुप्ता को कअनि सिमरी बख्तियारपुर थाना, महिषी थाना में पदस्थापित पुअनि सविता कुमारी को कअनि सौरबाजार थाना, जलई ओपी में पदस्थापित पुअनि भोलानाथ गोंड को कअनि बनमा इटहरी थाना, सलखुआ थाना में पदस्थापित पुअनि सोनू कुमार को कअनि पतरघट थाना, सोनवर्षाराज थाना में पदस्थापित पुअनि अंजली भारती को कअनि सदर थाना, सोनवर्षाराज थाना में पदस्थापित प्रदीप कुमार यादव को कअनि सलखुआ थाना, बनमा ईटहरी थाना में पदस्थापित पुअनि भीम राम को कअनि काशनगर थाना, चिरैया थाना में पदस्थापित पुअनि कमलेश कुमार सिंह यादव को कअनि सिमरी बख्तियारपुर थाना, पतरघट थाना में पदस्थापित वरूण कुमार शर्मा को कअनि जलई ओपी, कनरिया ओपी में पदस्थापित पुअनि हरेश कुमार सिंह को कअनि सोनवर्षाराज थाना, सिमरी बख्तियारपुर थाना में पदस्थापित पुअनि प्रमोद कुमार को कअनि यातायात थाना सहरसा एवं बिहरा थाना में पदस्थापित पुअनि कमलाकांत तिवारी को कअनि सदर थाना में पदस्थापित किया गया है.

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com