दो विभिन्न थानों से भारी संख्या में शराब और हथियार बरामद
दो विभिन्न थानों से भारी संख्या में शराब और हथियार बरामद

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार।
*स्लग :-* दो विभिन्न थानों से भारी संख्या में शराब और हथियार बरामद।
*स्टोरी :-* दो अलग थानां क्षेत्र से भारी मात्रा में शराब,तीन कारोबारी एक अपराधी हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार। साम में एसपी हिमांशु ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
*एंकर :-* खबर सहरसा जिले से निकल कर सामने आ रही है जहाँ बीते कल गुरुवार को रात्रि गस्ती के दौरान बैजनाथपुर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की की गाड़ी न BR 21GB 7842 गिट्टी से लदा हुआ ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब जिले के बैजनाथपुर की तरफ लाया जा रहा है।इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए सहरसा जिले के सौरबाजार सीमा पर वाहन चेकिंग की गई।वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक को जिला सूचना इकाई एवं बैजनाथपुर पुलिस के द्वारा रोका गया।जब ट्रक की तलाशी ली गयी तो उसमें गिट्टी के नीचे 200 कार्टन NIGHT QUEEN WHISKY विदेशी शराब बरामद किया गया।साथ ही साथ कारोबारी बबलू कुमार,राकेश कुमार,संजय कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।आज साम में एसपी हिमांशु कुमार प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
वहीं एसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान सबसे पहले शराब बरामद मामले को लेकर बताया की सहरसा पुलिस के द्वारा लगातार चाहे विदेशी शराब हो या देशी शराब या कोरेक्स कफ सिरफ हो उसपर हमलोग कार्रवाई कर रहे है।इसी करी में आज हमलोगों को गुप्त सूचना मिली कि एक 12 चक्का ट्रक जिसपर गिट्टी लदा हुआ है उसपर भारी मात्रा में शराब है।इसी सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसमें डीआईओ प्रभारी डीएसपी अजित भी शामिल थे।इसी टीम के द्वारा जब ट्रक को रोका गया तो भारी मात्रा में 200 कार्टन नाईट क्वीन विदेशी शराब तकरीबन 1800 लीटर बरामद किया गया।साथ ही साथ ट्रक के ड्राइबर के अलावे जो शराब मंगा रहे थे उसको भी गिरफ्तार किया गया।और जिस गाड़ी से रेकी किया जा रहा था चार चक्का वाहन से उसको भी जब्त कर लिया गया है।
वहीं उन्होंने सहरसा जिले के एक और पतरघट थाने क्षेत्र मामले को लेकर बताया की सहरसा पुलिस के द्वारा लगातार जो अनलीगल काम कर रहे हैं अपराधी उसके विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रहे है।इसी कड़ी में आज गुप्त सूचना प्राप्त हुई की पतरघट थानां क्षेत्र के जेमहरा गांव में एक व्यक्ति है बलराम मंडल जिसके पास अवैध हथियार है।इसी की सत्यापन हेतु सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।उसी टीम के द्वारा जब उसके घर पर रेड किया गया तो दो देशी रायफल बरामद दो जिंदा कारतूस 10 फायर किया हुआ खोखा बरामद किया गया।इसको लेकर पतरघट थाने में मामला भी दर्ज कर लिया गया।

Subscribe to my channel



