Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

जमीनी विवाद में मारपीट एक की मौत दो जख्मी।

जमीनी विवाद में मारपीट एक की मौत दो जख्मी।

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार।
*स्लग :-* जमीनी विवाद में मारपीट एक की मौत दो जख्मी।

*स्टोरी :-* 4 कट्ठा जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट। एक कि मौत दो हुआ जख्मी। दोनो जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।

*एंकर :-* सहरसा में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना बदस्तूर जारी है।जबकि जमीनी विवाद को लेकर प्रत्येक शनिवार को सभी थाने में जनता दरबार भी लगाया जाता है साथ ही साथ जमीनी विवाद का निबटारा भी किया जाता है।फिर भी जमीनी विवाद में मारपीट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।आज इसी कड़ी में सहरसा जिले के बसनहीँ थानां क्षेत्र के हिंगवा गांव में 4 कट्ठा जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में बीते शुक्रवार को जमकर मारपीट हुई।जिसमें एक पक्ष के दो लोग जख्मी हो गए है तो वहीं एक कि मौत हो गयी है। पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आज शनिवार को सदर अस्पताल भेज जुटी तफ्तीश में।
मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष के राम सुरेश मंडल,शंभु कुमार,योगेंद्र मंडल और दूसरे पक्ष के मुरली मंडल,रंजीत मंडल , धीरेंद्र मंडल, राजेन्द्र मंडल में 4 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।बीते शुक्रवार को इसी जमीन विवाद को लेकर गांव में पंचायत हो रहा था उसी दौरान दोनो पक्षों में मारपीट होने लगी।जिसमें एक पक्ष के योगेंद्र मंडल की मौत हो गयी और दो व्यक्ति जख्मी हो गया।जख्मी का नाम राम सुरेश मंडल,और शंभु कुमार बताया जा रहा है।दोनो जख्मी अभी सदर अस्पताल में भर्ती है।
वहीं जख्मी के परिजन पप्पू मंडल की माने तो चार कट्ठा जमीन का विवाद चल रहा था।बीते शुक्रवार को पंचायत हो रहा था उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा जमकर मारपीट करने लगा जिसमें एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गया जिसका पोस्टमार्टम आज रविवार को सदर अस्पताल में हुआ है।बांकी दो व्यक्ति जख्मी है जिसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वहीं इस घटना को लेकर बसनहीँ थानां अध्य्क्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है।जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है।मामला दर्ज कर लिया गया है साथ ही साथ घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com