Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

मकई के खेत से अज्ञात युक्ति का शव हुआ बरामद।

मकई के खेत से अज्ञात युक्ति का शव हुआ बरामद।

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार।
*स्लग :-* मकई के खेत से अज्ञात युक्ति का शव हुआ बरामद।

*स्टोरी :-* अज्ञात युवती का शव हुआ बरामद। युवती का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी। पुलिस युवती का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल। पुलिस जांच में जुटी।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ आज सोमवार को एक युवती का शव बरामद हुआ।युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। अज्ञात युवती का शव सहरसा जिले के जलई ओपी थानां क्षेत्र के बलिया सिमर आरसी पुल के समीप मकई खेत से बरामद की गई। हालांकि अज्ञात लड़की के शव की पहचान ख़बर लिखे जाने तक नही हो पाई है।वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।
वहीं इस घटना को लेकर चौकीदार मनोज कुमार की माने तो जलई ओपी थानां क्षेत्र के कुंदह ग्राम में मकई खेत से एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है।गांव की महिलाएं घास काटने को लेकर खेत गयी थी उसी दौरान खेत में एक युवती का लाश पड़ा हुआ था। लाश देखने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया।सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर शव की पहचान में जुट गई।
वहीं इस मामले को लेकर जलई ओपी थानां अध्य्क्ष ज्ञाननन्दन की माने तो एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया है।अज्ञात युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव की पहचान के लिए रखा गया है। 72 घण्टे तक शव को रखा जाएगा।जांच की जा रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com