पारसनाथ का जन्म तप कल्याणक महोत्सव पारसनाथ मंदिर इंद्रा नगर में बड़े धूमधाम से मनाया गया
पारसनाथ का जन्म तप कल्याणक महोत्सव पारसनाथ मंदिर इंद्रा नगर में बड़े धूमधाम से मनाया गया

टूंडला फिरोजाबाद
जैन धर्म के 23वे तीथांकर भगवान पारसनाथ का जन्म तप कल्याणक महोत्सव पारसनाथ मंदिर इंद्रा नगर में बड़े धूमधाम से मनाया गया जन्म तप कल्याणक महोत्सव पर भगवान को पालकी में बिठाकर पारसनाथ मंदिर से आदिनाथ मंदिर स्टेशन रोड तक भगवान की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई आचार्य श्री 108 निर्भय सागर महाराज और उनके संघ में हेमदत्त सागर , शिवदत्त सागर महाराज यात्रा में सभी का मार्गदर्शन किया आचार्य श्री 108 निर्भय सागर महाराज जी ने कहा की जैन पुराणों के अनुसार से तीथांकर बनने के लिए भगवान को पूरे 9 जन्म लेने पड़े थे 10वे जन्म के तप के फलत: ही वे 23वे तीथांकर बने भगवान पारसनाथ का जन्म आज से लगभग तीन हजार वर्ष पूर्व पौष कृष्ण एकादशी के दिन वाराणसी में हुआ था पिता का नाम अश्वसेन और माता का नाम बामादेवी था अश्वसेन वाराणसी के राजा थे दिगंबर धर्म के अनुसार पार्श्वनाथ भगवान बाल ब्रह्मचारी थे यह दिन जैन समाज भगवान पारसनाथ का बड़े उत्साह से मनाता है यात्रा के दौरान अनिल जैन राजू, कमलेश जैन, दिनेश जैन रविन्द्र जैन, क्षेत्रीय सह संयोजक/लोकसभा प्रभारी मथुरा भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र सचिन जैन,गोपाल जैन, अरिहंत जैन, संजीव जैन, विमल बॉबी जैन, विजय जैन, प्रदीप जैन, अशोक जैन, मोनू जैन,सुभाष जैन, मयंक जैन, गद्दू जैन चंदू जैन, संदीप जैन, शैलेंद्र जैन समस्त जैन समाज मौजूद रहा
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



