Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Spread the love

आज दिनांक 09.12.2023 को राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सभी जनपदों में किया गया। जनपद न्यायालय चित्रकूट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन श्री विकास कुमार-प्रथम, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट की अध्यक्षता में किया गया । उक्त आयोजन में श्री राकेश कुमार यादव, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, श्री रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रथम अपर जिला जज, चित्रकूट, श्री दीप नारायण तिवारी विशेष न्यायाधीश, एस.सी.एस.टी. एक्ट, श्री विनीत नारायण पाण्डेय, विशेष न्यायाधीश पाक्सो, श्री नीरज श्रीवास्तव अपर जिला न्यायाधीश, चित्रकूट, श्री फर्रुख इनाम सिद्दीकी, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट, श्री संजय कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय, चित्रकूट, श्री सुशील कुमार वर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय, चित्रकूट, श्री सूर्य कान्त धर दुबे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेद चित्रकूट, श्रीमती विदुषी मेहा सिविल जज (सी.डि.), सुश्री सोनम गुप्ता सिविल जज (सी०डि०) /एफ०टी०सी, सुश्री अंजलिका प्रियदर्शिनी न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम चित्रकूट, सुश्री खुशबू चन्द्रा न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मानिकपुर, श्री सत्यहरण यादव अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन, श्री दयाशंकर डिप्टी जोनल मैनेजर इण्डियन बैंक प्रयागराज, तुलसीराम अग्रणी जिला प्रबन्धक तथा अन्य बैंकों के प्रबन्धक भी उपस्थित रहे।
उक्त लोक अदालत में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विकाश कुमार प्रथम द्वारा 11 वादों का निस्तारण करते हुये 2300/- रूपये आपसी सुलह समझौते के आधार पर दिलाया गया। श्री कृष्ण यादव, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा 34 वादों का निस्तारण करते हुये 66,45000/-रूपये प्रतिकर के रूप में दिलाया गया, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, चित्रकूट द्वारा 12 वादों का निस्तारण करते हुये 22,67,000/- रूपये आपसी सुलह समझौते के आधार पर वादिया को दिलाया गया एवं कई वर्षों से एक- दूसरे से अलग हुये 6 जोडों आपस में सुलह समझौते के आधार पर एक साथ भेजा गया । अपर जिला जज त्वरित न्यायालय श्री संजय कुमार-V द्वारा 184 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-65400/-रूपये अर्थदण्ड वसूला गया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सूर्यकान्त धर दूबे द्वारा 870 वादों का निस्तारण करते हुये 1,39,940/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया तथा वादी मुकदमा राजू व प्रतिवादी सुखराम चाचा भतीजों निवासी भैसौन्धा थाना भरतकूप के बीच चार वर्ष पूर्व हुये मारपीट के मुकदमें में आपसी सुलह समझौता कराकर आपसी रंजिस को न्यायालय द्वारा समाप्त कराय गया । सिविल जज (सी० डि०) श्रीमती विदुषी मेहा द्वारा 47 फौजदारी वादों का निस्तारण करते हुये 940/- अर्थदण्ड एवं 2 वाद 138NIAct का निस्तारण करते हुये 10,000/- वादी मुकदमा को दिलाया गया, सिविल जज (सी०डि०) / एफ०टी०सी० द्वारा 138 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-1960/- रूपये, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अंजलिका प्रियदर्शिनी द्वारा 123 वादों का निस्तारण करते हुये 2440/- रूपये तथा न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मानिकपुर सुश्री खुशबूचन्द्रा द्वारा 85 वादों का निस्तारण करते हुये 1050/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। इस प्रकार न्यायिक अधिकारियों द्वारा कुल 1512 वादों का निस्तारण करते हुये 91,37,530/- रूपये तथा 41886 मामलों का निस्तारण राजस्व व अन्य विभागों द्वारा किया गया तथा 3,24,88,040/- रूपये प्रतिकर के रूप में वसूला गया ।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 06.12.2023 से 08.12.2023 तक आयोजित विशेष लोक अदालत (पेटी आफेंस) में कुल 27 वादों का निस्तारण किया गया।
श्री फर्रुख इनाम सिद्दीकी, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के द्वारा बताया गया कि आज राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 43398 मुकदमों का निस्तारण करते हुये 4,16,25,570 /- (चार करोड सोलह लाख पच्चीस हजार पांच सौ सत्तर) रूपये अर्थदण्ड, प्रतिकर व बैंक ऋण वसूली के रूप में वसूल किया गया ।
*जिला संवाददाता पं राजा पांडेय की खास रिपोर्ट*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com