चित्रकूट में होने रामायण मेले का जिलाधिकारी ने जायजा लिया
चित्रकूट में होने रामायण मेले का जिलाधिकारी ने जायजा लिया

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द तथा मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने 8 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाले रबी उत्पादकता गोष्ठी के संबंध में राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर चित्रकूट का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने उपनिदेशक कृषि से पेयजल, विद्युत, टेंट व्यवस्था, बैरीकेडिंग वाहनों की पार्किंग शौचालय, वीआईपी के ठहरने एवं बैठने तथा प्रदर्शनी के संबंध में विस्तृत जानकारी ली, जिलाधिकारी ने उपनिदेशक कृषि को निर्देश दिए की रबी उत्पादकता गोष्ठी के कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराले तथा मिनट टू मिनट कार्यक्रम भी बना लिया जाए। अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि पार्किंग स्थलों पर एवं आवागमन के रास्ते पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देश दिए कि पूरे शहर एवं रामायण मेला परिसर की अच्छी साफ सफाई कराई जाए तथा वाहन पार्किंग स्थल पर मोबाइल शौचालय एवं पेयजल की भी व्यवस्था कराएं सड़कों पर कोई भी गोवंश नहीं घूमना चाहिए तथा जो सड़कों में होर्डिग लगाए गए हैं उनको भी तत्काल हटाया जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री चक्रपाणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी कर्वी श्री सौरभ यादव, उपनिदेशक कृषि श्री राजकुमार, जिला कृषि अधिकारी श्री आरपी शुक्ला, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी श्री लाल जी यादव, यातायात प्रभारी श्री शैलेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
*जिला संवाददाता पं राजा पांडेय की खास रिपोर्ट*

Subscribe to my channel


